थौलधार।। विकासखण्ड थौलधार के क्लस्टर विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज कटखेत में दुर्गम क्षेत्र के राजकीय जूनियर हाईस्कूल कोटी महरुकी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटी महरुकी को शामिल किए जाने को लेकर क्षेत्र के ग्राम मंजखेत ग्राम थिराणी ग्राम कोटी महरुकी के ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन समिति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटी महरुकी, अध्यापक अभिभावक एसोसियन राजकीय हाई स्कूल कोटी महरुकी के साथ संयुक्त बैठक कर अपना विरोध दर्ज किया।
पूर्व प्रधान संगठन टिहरी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा ने कहा कि जैसे ही क्षेत्रीय जनता को भनक लगी कि सरकार कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को किसी पास के ही विद्यालय में मर्ज कर रही है कि इसका शासनादेश में जारी हो चुका है तुरन्त क्षेत्रीय जनता ने बैठक कर इसका विरोध किया।
पूर्व प्रधान संगठन टिहरी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा ने कहा कि लगभग 50 किलोमीटर दूर के राजकीय इंटर कॉलेज कटखेत में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटी महरुकी व राजकीय हाईस्कूल कोटी महरुकी को मर्ज करने का फैसला बिल्कुल भी व्यवहारिक नहीं है,इतने दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय को 50 किलोमीटर दूर कैसे मर्ज किया जा सकता है,ऐसे में जैसे बच्चों का पठन पाठन होगा।
उन्होंने कहा कि बच्चों का अधिकांश समय तो आने जाने में ही बर्बाद होगा,इसको लेकर क्षेत्रीय जनता में भी भारी आक्रोश व्याप्त है।
बैठक में ग्राम पंचायत कोटी महरुकी के ग्राम प्रधान भीम लाल शाह, मंजखेत की ग्राम प्रधान मनीषा राणा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनीता देवी,अध्यापक अभिभावक एसोसियेसन के अध्यक्ष मनोज कुमार,राजकीय हाईस्कूल कोटी महरुकी के प्रधानाध्यापक प्रमोद सिंह श्रीस्वाल, गुलाम साबिर,अरुण खुगशाल,राजीव लेखवार, संदीप चौहान सहित त्रेपन सिंह, विजय सिंह,रविन्द्र नारायण नागेन्द्र सिंह, बलबीर सिंह, धुरत सिंह,आशिमा देवी,रीना देवी,कविता देवी,सोनी देवी मगनी देवी,कविता राणा,भागीरथी देवी,जगतंबा देवी, पवित्रा देवी, रुसा देवी,रेशमा देवी, शुबदा देवी, बलबीर लाल,मनवीर सिंह, महेंद्र टेंटू,तरुणा देवी,संगीता देवी,मंजू देवी, शीला देवी, सुनीता देवी,ऊषा देवी, मिमा देवी, मुल्मा देवी, सुषमा देवी,ऐला देवी, वृंदा देवी,सीता देवी,मनोज झुशु,भजनदास,मनोज कुमार,मान सिंह, बर्फू लाल,राजेंद्र लाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

