टिहरी गढ़वाल।।पीएम श्री राजकीय इंटर कॉंलेज मैण्डखाल में पूर्व छात्र मिलन एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित।

पीएम श्री जीआईसी मैण्डखाल ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्र छात्राओं को किया सम्मानित।

मैण्डखाल।। विकासखंड थौलधार के पीएम श्री योजना से लाभान्वित राजकीय इंटर कॉलेज मैण्डखाल में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्र मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्र प्रशासनिक अधिकारी से सेवानिवृत्त जयेंद्र प्रसाद सेमवाल ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि व अन्य गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वंदना से किया गया।

विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं उपस्थित पूर्व छात्रों का माला पहनाकर व वैज अलंकृत कर स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम के संयोजक प्रवक्ता शुशील गौड़ व संगीता सेमवाल ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर अपने शिक्षकों के साथ पुरानी स्मृतियों को साझा किया।

मिलन समारोह में पूर्व छात्र व छात्राओं द्वारा अपने संबोधन में विद्यालय भवन व अन्य विषयों पर पूर्व में सुख सुविधा से वांछित रहने के बाबजूद पठन पाठन करने पर अपने विचार साझा किए।

पूर्व छात्र एवं प्राथमिक विद्यालय मंजरुवाल में अध्यापक दिनेश जुयाल, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सब्बल सिंह चौहान,पंडित द्वारिका प्रसाद भट्ट,पूर्व प्रधान मंजरुवाल गोबिंद सिंह रावत,पूर्व सैनिक आशाराम सेमवाल,सीएच‌ओ अंजली खंडूड़ी, पूर्व सेवानिवृत्त ज्योति सिंह भंडारी, पूर्व छात्र मंजरुवाल संजय चौहान आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है।

उन्होंने पूर्व छात्रों से आह्वान किया कि वे विद्यालय के विकास, संसाधनों की वृद्धि एवं वर्तमान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा प्रति बर्ष समय अनुसार इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व छात्रों को आमंत्रित करके यादगार समारोह आयोजित करना चाहिए।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले पूर्व छात्रों को विद्यालय द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवक्ता बिजेंद्र सिंह भंडारी ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व छात्र विद्यालय की पहचान और गौरव हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह भंडारी ने अपने संबोधन वर्तमान छात्र छात्राओं को पूर्व छात्र छात्राओं का परिचय दिया एवं उनके वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में रंगारंग माहौल बना दिया।

विद्यालय के मार्गदर्शक अध्यापक हरीश बंगवाल के नेतृत्व में 2 छात्राओं व एक छात्र ने अटल टिकरिंग लेव के माध्यम से रोबोट के अंदर दिमाग डालना तथा प्रोग्रामींग के द्वारा संचालित करना जैसे प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया।

विद्यालय के शिक्षक हरीश बंगवाल ने विद्यालय की 2025-2026 की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की।

विद्यालय के अध्यापक एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह के संयोजक प्रवक्ता शुशील गौड़ ने विद्यालय के आने वाले 10 बर्षो तक विद्यालय में शिक्षा व विद्यालय के प्रति किए जाने वाले विजन के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम पूर्व छात्र मिलन सम्मान समारोह का ही आयोजित था।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक एवं पूर्व छात्र आशाराम सेमवाल द्वारा विभिन्न कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं पूर्व छात्र व सैनिक शुभम सेमवाल ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बालीबाल भेंट की है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने विद्यालय की प्रगति और शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार के द्वारा समस्त पूर्व छात्रों एवं समस्त अध्यरतन विद्यार्थियों व आगुंतकों के सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई।

विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम से सभी पूर्व छात्र छात्राओं के अंदर भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवक्ता बिजेंद्र सिंह भंडारी,पीटीए अध्यक्ष प्रेमलाल जुयाल,एस‌एमसी अध्यक्ष कुशलानन्द बधानी, आजीवन सदस्य राकेश सेमवाल,मुख्य अतिथि पूर्व छात्र एवं जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जयेंद्र प्रसाद सेमवाल, अध्यापक दिनेश प्रसाद जुयाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष मैण्डखाल श्रीकृष्ण नौटियाल, पंडित द्वारिका प्रसाद भट्ट,पूर्व प्रधान मंजरुवाल गोबिंद सिंह रावत,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मंजरुवाल गिरीश जुयाल,पीडब्ल्यूडी मेट सुंदर सिंह गौनियाल,सेवानिवृत्त पुरण सिंह रावत, अध्यापक चंदन सिंह नेगी,राज्य आंदोलनकारी सब्बल सिंह चौहान,प्रवक्ता माधुरी उनियाल,सीएच‌ओ अंजली खंडूड़ी,एएनएम सबिता पुंडीर,सेवानिवृत्त जयपाल सिंह सेनवाल,सती प्रसाद बधानी,जोत सिंह भंडारी, दिनेश प्रसाद भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता गीताराम सेमवाल,पूर्व सैनिक आशाराम सेमवाल, भारतीय सेना में कार्यरत सुमित सेमवाल,शुभम सेमवाल, सीएससी सेंटर संचालक शीशपाल केमवाल, संजय चौहान,सुरभी उनियाल, रचना नौटियाल पूर्व छात्र एवं निरा मिश्रा, सगिंता सेमवाल, अनिता जाटव, उम्मेद सिंह पुंडीर,शुशील गौड़,हरीश बंगवाल, राजेश राणा,राजमोहन रावत, आशीष नौटियाल, संदीप,खजानी देवी, चंदा देवी,बुद्धी लाल विद्यालय परिवार के सदस्य आदि मौजूद रहे

प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india