कार्यक्रम के नाम में पहली बार जोड़ा गया है हिमालयन ओ टू।
हर बडे़ आयोजन के साथ पर्यावरण थीम जोड़ रही सरकार।
पर्यटन के मेले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से गूंज रहा है।
राष्ट्रीय खेलों की ही तरह इस आयोजन की थीम के साथ भी पर्यावरण को जोड़ा गया है।ऐसा पहली बार हुआ है,जबकि टिहरी लेक फेस्टिवल के साथ पर्यावरण का संदेश भी आगे बढ़ रहा है।
इस फेस्टिवल का इस बार जो पूरा नाम उभरकर सामने आया है,वो हिमालयन ओ टूू टिहरी लेक फेस्टिवल है।
इस फेस्टिवल के नाम के साथ हिमालयन ओटू जोड़ दिए जाने के बाद पर्यावरण की चर्चा भी हो रही है।
टिहरी डीएम नितिका खंडेलवाल के अनुसार-इस आयोजन की रूपरेेखा तैयार करते वक्त यह विचार सामने आया कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैले।
इसी क्रम में इसके नाम के साथ हिमालय ओ टू को भी जोड़ दिया गया।
दरअसल, राज्य सरकार अपने हर बडेे़ आयोजन के साथ पर्यावरण के संदेश को अनिवार्य रूप से जोड़ कर आगे बढ़ रही है।
वर्ष 2025 में हुए राष्ट्रीय खेलों की थीम पर्यावरण पर आधारित रही थी।
देश भर में राज्य सरकार की इस पहल की काफी चर्चा हुई थी,जिसमें हरित वन स्थापित करने से लेकर खिलाड़ियों को दिए जाने वाले मेडल औैर अन्य गतिविधियों में पर्यावरण संरक्षण का खास ख्याल रखा गया था।
पर्यावरण को लेकर देश-दुनिया में जो चिंता है, उसमें जरूरी है कि हम जागरुकता पर लगातार काम करे। उत्तराखंड से सभी की बहुत ज्यादा अपेक्षाएं हैं।
राज्य सरकार भी इस संबंध में अपनी जिम्मेदारी को महसूस करती है।इसलिए बड़े आयोजनों के साथ पर्यावरण की थीम को जोड़ा जा रहा है।
टिहरी गढ़वाल।।रंगों के माध्यम से दिखा हिमालय और पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
(सूचना विभाग)टिहरी लेक फेस्टिवल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभागियों ने प्रकृति और हिमालय को उकेरा।
टिहरी लेक फेस्टिबल–2026 के दूसरे दिन बौराड़ी स्टेडियम, घण्टाघर परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में कुल 200 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 87 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतिभागियों ने हिमालय, प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि टिहरी झील महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम हिमालय के महत्व को दर्शाने पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि आगामी मेले में महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने कहा कि चित्रकला मनुष्य को मानसिक रूप से सशक्त बनाती है तथा रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती है।
टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम कल घोषित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मो०असलम आयोजन दल के सदस्य एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

