थौलधार /कमांद।। राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार एवं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख थौलधार सुरेंद्र सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह रागड़, प्रधान संगठन अध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत, प्राचार्य डॉ गौरी सेवक के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया।
कार्यक्रम में छात्र संघ के पदाधिकारियों द्वारा समारोह में उपस्थित सभी अतिथि गणों का वैज अलंकृत कर एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने छात्र संघ पदाधिकारियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी गई।
विधायक धनोल्टी ने कहा कि छात्र संघ समारोह कार्यक्रम की समस्त टीम को एवं विद्यालय परिवार को बहुत बहुत शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा की बुनियाद मजबुती के साथ रखनी चाहिए एवं छात्र छात्राओं को विद्यालय की प्रोफेसर एवं अध्यापकों का भरपुर प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समस्त जनप्रतिनिधियों को कोशिश करनी चाहिए कि छात्र छात्राओं की विद्यालयों की संख्या बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए खुशी की बात है कि यहां की छात्राओं को अपने घर के नजदीक सुविधा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि इस बार जो जनप्रतिनिधि चुन कर आए है वह सब विकास कार्यों में मिलजुल कर कार्य करेंगे चाहे विचार धारा कैसु भी हो।
उन्होंने कहा कि जो मुझे मांग पत्र दिया गया है उस पर में पुरा प्रयास करुंगा और जो पहले मांग रखी गई थी उसका पैंसा जल्दी रीलीज हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या घट रही है उसको हम सभी जनप्रतिनिधियों को आगे बढ़ कर कार्य करना होगा।
छात्र संघ के पदाधिकारियों द्वारा विधायक धनोल्टी एवं ब्लाक प्रमुख थौलधार को मांग पत्र सौंपा गया जिसमें महाविद्यालय में छात्र संघ कार्यालय,बालीबाल कोर्ट,सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतू विभिन्न उपकरण एवं 4 अलमारी व विज्ञान संकाय की मांग की गई।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि अगर विद्यार्थियों के अंदर लगन है तो वह अवश्य पास होता है।
उन्होंने कहा कि आप सभी छात्र छात्राओं के अंदर बहुत आगे जाने की क्षमता व नेतृत्व करने की क्षमत है।
ब्लाक प्रमुख थौलधार सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि जो मांग पत्र मुझे सौंपा गया जिसमें क्रिकेट किट एवं बाली कोर्ट की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि प्राचार्य डॉ गौरी सेवक बहुत मेहनत कर रही है विद्यालय को आगे बढ़ाने में और हम सबको उनका सहयोग करना होगा।
उन्होंने कहा कि आप सब मिलकर अगर सहयोग करेंगे तो में विज्ञान संकाय खोलने में प्रयासरत रहुंगा।
उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में छात्र संख्या लगभग 117 के आसपास है,जो कि बहुत कम है।
उन्होंने कहा इस विद्यालय में साइंस स्ट्रीम की आवश्यकता है और अन्य व्यवसायिक कोर्सेज जैसे होटल मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ सोशल वर्क, बीएससी एमएससी हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चर आदि खोलने की आवश्यकता है।इससे अन्य जनपदों के छात्र भी यहां पढ़ने आएंगे। इससे क्षेत्र का पलायन भी रुकेगा और पूरे थौलधार ब्लॉक एवं अन्य क्षेत्रों के लिए पढ़ने का मौका मिलेगा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र शासन से एवं शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा करते हुए कारवाई की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि जो विद्यालय द्वारा क्रिकेट किट एवं बाली कोर्ट की मांग की गई है।उसको अपने स्तर से पुरा करने का प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल एवं जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह रागड़ ने भी शिक्षा के क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अधिक कार्य करने पर अपने विचार व्यक्त किए।
छात्र संघ अध्यक्ष पार्वती नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र संघ समारोह में आमंत्रित सभी सम्मानित अतिथि गणों का स्वागत करती और धन्यवाद करती हूं कि आप सभी हमारे छोटे से निमंत्रण पर महाविद्यालय के छात्र संघ समारोह में प्रतिभाग किया।
उन्होंने कहा कि छात्र संघ के पदाधिकारी हर समय महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने, छात्र हितों की रक्षा करने तथा विभिन्न समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों से एकजुट होकर महाविद्यालय के विकास में सहयोग करने की अपील भी की।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गौरी सेवक ने छात्र संघ के पदाधिकारियों को आयोजित कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र संघ लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो विद्यार्थियों के नेतृत्व विकास में अहम भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के अंत में छात्र संघ अध्यक्ष पार्वती नेगी ने सभी अतिथियों,प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों व उपस्थित सभी जन-मानस का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक धनोल्टी श्री प्रीतम सिंह पंवार,थौलधार ब्लॉक प्रमुख श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी,जिला पंचायत सदस्य श्री राजेंद्र सिंह रांगड़,श्री सुनील प्रसाद जुयाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष थौलधार युद्धवीर सिंह रावत,प्रधान संगठन थौलधार महासचिव श्री भगवान सिंह राणावत,अध्यक्ष व्यापार मंडल कमांद श्री पवन रावत, प्रधान कमांद श्री भगवान सिंह महर, पूर्व अध्यक्ष गंम्भीर सिंह जरधारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद कोहली, प्रधान तिखोन श्री विनोद राणा, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष श्री रविंद्र राणा,प्रधान संगठन मंत्री थौलधार श्री प्रकाश बनाली,श्री दीपक खंडूड़ी प्रधान प्रतिनिधि साणौं,प्रधान कैन्छू श्री बलवीर सिंह महर प्रधान प्रतिनिधि कैछूं,खंड प्रचारक दिनेश सकलानी,नगर प्रचारक आशाराम भट्ट, पीटीए अध्यक्ष सोहनलाल थपलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नत्थीलाल,प्रधान इच्छोनी दिनेश,प्रमोद राणा,सुनील सकलानी, राकेश खंडूड़ी, राकेश सिल्सवाल,नैन सिंह गुसाई,अम्बिका प्रसाद चमोली, आलोक जुयाल,नारायण नौटियाल,लाभ सिंह पंवार, रामसिंह बुढान, अरविंद नेगी महामंत्री,कुलदीप कठैत,आनंद सिंह सेनवाल, संजय बधानी,राकेश राणा प्रधान पोखरी, विपिन नेगी,गोकुल सिंह बेलवाल,दिलबर सिंह नेगी थानाध्यक्ष छाम,जुगल किशोर भट्ट एसआई, प्रताप सिंह राणा, राकेश चौहान, अध्यक्ष पार्वती नेगी, मीना महासचिव,अमिषा,अंजली,अंजली यू०आर० एवं महाविद्यालय परिवार के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं व सभी सदस्य उपस्थित रहे।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक की रिपोर्ट।

