कण्डीसौड़।।थौलधार विकासखंड के राजकीय इण्टरमिडिएट कालेज नागराजाधार नगुण में थाना पुलिस छाम के द्वारा “साइबर जागरुकता गाँव चलो अभियान” के तहत गोष्ठी का आयोजन कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नशामुक्त अभियान व साईबर क्राइम से बचने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष छाम दिलवर सिह नेगी ने कहा कि आज समाज में बढ़ती नशाखोरी व साईबर क्राइम के खिलाफ सभी को एक जुटता के साथ खड़े रहने की जरूरत है। आजकल साईबर हैकर क्राईम के नये नये तरीके अपना कर लोगों के बैंक अकाउंटो में सेंधमारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोग कुछ सावधानियां ध्यान में रखकर साईबर क्राइम से बच सकते हैं।
थानाध्यक्ष ने गोष्ठी मे उपस्थित लोगों को कहा कि फोन नम्बर पर आने वाली ओ टी पी को शेयर न करें। अज्ञात नम्बर से आने वाली काल पर अपनी किसी भी प्रकार की जानकारी को साझा न करें। किसी अज्ञात नम्बर से प्राप्त लिंक को ओपन न करें।
फोन हैक होने या ठगी होने पर साईबर क्राइम हैल्पर लाईन नम्बर पर तुरन्त काल कर पुलिस को शिकायत करें।
साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ते नशे के प्रभाव से कई युवा अपना भविष्य बर्बाद कर चुके हैं।नशे की लत से व्यक्ति के जीवन के साथ साथ उसके परिवार पर भी बुरा असर पड़ता है।नशे की लत व्यक्ति को कभी कभी क्राइम की तरफ भी ले जाती है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी माह तक थाना क्षेत्र अंतर्गत 74 ग्राम सभाओं में गांव-गांव / घर-घर जाकर लोगों को साइबर अपराधों से बचने की बारीकियों से अवगत कराना है l
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी के निर्देशन में, आम ग्रामीणों को जागरूक किया गया व विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी एवं अंत में 15 साइबर प्रश्नों के माध्यम से लोगों के साइबर ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया।और सभी को साइबर जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पुलिस उपनिरीक्षक शिव शंकर उनियाल, एसआई जुगल किशोर भट्ट , विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप बगियाल , ग्राम प्रधान सुमन वाला,सोहन लाल गौड़,नरेश सिंह, अमरेश ,कोमल, कल्पना, गंभीर सिंह व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

