नरेंद्रनगर।।(सू०वि०)बीडीसी नरेंद्रनगर (फकोट) में जिला स्तरीय अधिकारियों ने बस से की सामूहिक यात्रा।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों तथा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में आज बीडीसी नरेंद्रनगर (फकोट) क्षेत्र में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा एक साथ बस में सामूहिक रूप से यात्रा की गई।
इस पहल का उद्देश्य इजरायल और ईरान के युद्ध के बाद उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों एवं संभावित ईंधन संकट को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत में कमी लाना तथा ईंधन की बचत को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री की अपील के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया, ताकि सरकारी कार्यों के संचालन में संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके तथा आमजन को भी ऊर्जा संरक्षण एवं सामूहिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जा सके।
इसके साथ ही यह पहल पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा सार्वजनिक परिवहन और साझा यात्रा (Car Pooling) को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर एक बस ने मुख्यालय नई टिहरी से फकोट एवं दूसरी बस नरेंद्रनगर से फकोट के लिए प्रस्थान किया।
जिसमें सीएमओ डॉ श्याम विजय, एआरटीओ सतेंद्र राज, डीपीओ संजय गौरव, श्रम अधिकारी आयशा खान, जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा, जिला सूचना अधिकारी द्रवनीता शर्मा, डीटीडीओ सोबत राणा, जल संस्थान एवं जल निगम से प्रशांत भारद्वाज व के. एन. सेमवाल, खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी, डीपीआरओ एम. एम.खान, मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला, आयुर्वेदिक डॉ. वंदना डंगवाल,मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डी.के.शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
टिहरी गढ़वाल।।(सू.वि.)जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की माह मार्च की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लीड बैंक मैनेजर मनीष मिश्रा द्वारा वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित जनपद टिहरी गढ़वाल की प्रगति को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने अवगत कराया कि क्रिसिल फाउंडेशन के साथ समझौते के तहत प्रारंभिक चरण में विकासखंड थौलधार,प्रतापनगर एवं देवप्रयाग में वित्तीय साक्षरता कैंप आयोजित किए गए।
मार्च 2026 तिमाही में आयोजित 368 फाइनेंशियल लिटरेसी कैंपों में कुल 7106 लोगों ने प्रतिभाग किया।
वहीं वार्षिक ऋण योजना (Annual Credit Plan) के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति भी बैठक में प्रस्तुत की गई।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत निर्धारित 650 ऋण लक्ष्यों के सापेक्ष 755 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक रहा।
इस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए 203 निरस्त आवेदनों का रिजेक्शन ऑडिट कर उसकी रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि ग्रामीण अवस्थापना एवं स्वयं सहायता समूहों की बैंक लिंकिंग सहायता योजना के अंतर्गत निर्धारित 1520 लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया।
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा वर्ष 2025-26 में कुल 15 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 389 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।इनमें से 321 प्रशिक्षणार्थियों ने स्वरोजगार प्रारंभ किया, जिनमें 239 ने बैंक ऋण की सहायता से तथा 82 ने स्वयं के संसाधनों से रोजगार शुरू किया।
बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, आरबीआई से रजनीश सैनी, यूजीबी ब्रांच मैनेजर अनिल कुमार, डीसीबी के डीजीएम चिराग बिष्ट, एक्सिस बैंक से प्रदीप तिवारी, बंधन बैंक से आशुतोष बथवाल, यूको बैंक से साक्षी राणा, नैनीताल बैंक से सिद्धार्थ शर्मा, इंडियन बैंक से एस एस राणा, पर्यटन अधिकारी एस एस राणा, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी़ सहित अन्य बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक की रिपोर्ट

