उत्तराखंड।।भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर

टिहरी गढ़वाल।।देवभूमि उत्तराखंड के पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा के पुत्र, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।उनके आकस्मिक निधन की खबर से खेल जगत, उत्तराखंड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

जसपाल राणा ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया और कई प्रतिष्ठित उपलब्धियां अपने नाम कीं। एक खिलाड़ी के साथ-साथ उन्होंने कोच के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा अनेक युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया।

उनके मार्गदर्शन में मनु भाकर जैसी खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

इस दुखद अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि की माटी के लाल जसपाल राणा का असामयिक निधन पूरे प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपने समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से नई पीढ़ी को प्रेरित किया तथा भारतीय शूटिंग को नई पहचान दिलाई।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि बाबा केदारनाथ एवं भगवान बद्रीविशाल दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india