थौलधार।।विकासखण्ड थौलधार के मैंडखाल सेंटर में रीप परियोजना (ग्रामोंत्थान)की वार्षिक बैठक का हुआ आयोजन।
रीप परियोजना की बैठक का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारियों का समूह की सदस्यों ने बेज अलंकृत कर स्वागत किया।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने समूह की महिलाओं का स्वागत करते हुए सभी मात्र शक्तियों का धन्यवाद किया।
जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने ब्लाक मैनेजर के पास समूह के माध्यम से मनरेगा में गांवों की बंजर खेती को उपजाऊ खेती कराने का सुझाव रखा।
जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने समूह महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी महिलाओं को समूह के माध्यम से अपना रोजगार कर सकते और अन्य महिलाओं को भी जोड़कर समूह का लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम का संचालन रीप परियोजना मैंडखाल क्लस्टर की (जीएम)सरस्वती देवी ने किया।
बैठक में ब्लाक मैनेजर अमित सेमवाल ने कहा कि समूह ब्लाक की छोटी इकाई है उसके बाद संगठन एवं उसके बाद क्लस्टर बनता है।
बी एम सेमवाल ने कहा कि समूह व क्लस्टर के माध्यम से महिलाओं के लिए लाखों का बजट आता है जिससे समूह की महिलाएं रोजगार कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे समूह व संगठन में अच्छा कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समूह के माध्यम से महिलाएं नर्सरी व बागवानी का काम भी कर सकते हैं।
बैठक में बी एम अमित सेमवाल द्वारा प्रगति CLF की वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा रखा गया।
बैठक में बी एम अमित सेमवाल द्वारा रीप परियोजना से संबंधित योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया और कलस्टर में दिये योजना का बिन्दुसार विवरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक में बी एम अमित सेमवाल ने एक साल की योजनाओं पर चर्चा की व आने वाले समय में समूह द्वारा क्या क्या कार्य होंगे इसकी जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि समूह के माध्यम से समूह की महिलाएं हर्बल तेल,रोजमेरी,केन्डोमाइंड की खेती करके रोजगार कर सकती है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इडियान गांव के पास हर्बल युनिट लगाई गई है।
बैठक में एल सी पंकज रमोला ने समूह के बारे में जानकारी देते हुए संगठनों में आने वाले पैसों की जानकारी दी एवं अन्य माध्यम से समूह को क्या फायदा मिल सकता है इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि समूह के माध्यम से महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि रीप परियोजना से भैंस पालन,दुकान खोलने, एवं अन्य कई रोजगार कर सकती हैं।
एल सी विनिता नौटियाल ने कहा कि हमारे समूह ने एनआरएलएम के माध्यम से सैम्पू,सर्फ की मशीन लगाकर रोजगार किया जिससे हमें लगभग 80000हजार रुपए हर महीने कमाते हैं।
बैठक में प्रधान पगारी सविता देवी भट्ट,(MIE)पंकज रमोला, (LC) हेमन्त नौटियाल,(LC)विनीता नौटियाल,(PRP) ममता देवी(अध्यक्ष),रिंकी देवी,कुसुम जुयाल,मधुबाला देवी,मीना देवी,सुषमा देवी,किरन भट्ट,अनिता सेमवाल एवं समस्त पशु सखी,बैंक सखी,समूह सखी एवं समूह की महिलाएं मौजूद रहे।
टिहरी गढ़वाल से संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

