टिहरी गढ़वाल।।जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण ने कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले के द्वितीय दिवस का किया शुभारंभ।

गजा ।। कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला समिति द्वारा आयोजित श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला–2026 मेले के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि इशिता सजवाण ,प्रमुख दीक्षा राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल,ताजबीर सिंह खाती, शीशपाल सिंह सजवाण ने शहीद भाग सिंह रावत के स्मारक पर पहुंच कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कीl

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण का मेला समिति अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख दीक्षा राणा ने व समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मेला अध्यक्ष दीक्षा राणा व जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व मोमेंटो भेंट किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं पर्यटन आधारित आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं, लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था को सशक्त पहचान देने के साथ-साथ क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह मेला क्षेत्र के सांस्कृतिक गौरव और पर्यटन विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि थौल मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत के द्योतक हैं। उन्होंने कहा कि इन पौराणिक परम्पराओं को आगे बढाने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी पर है और क्षेत्र का विकास भवनों से नहीं वल्कि प्रतिभावों से देखा जाता हैl

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति इस प्रकार के थौल मेलों के माध्यम से मजबूत होती है।

उन्होंने मिडिया को बताया कि मेरी दादी मुझे मेलों के बारे में बताती थी कि हमारे यहां किस प्रकार से मेलों में सभी सहेलीयां (गैल्याड़ी दगडिंयाडी़)मिलती थी और विभिन्न प्रकार के घरेलू आईटम एवं अपने श्रंगार से संबंधित सामान खरीदने पर बहुत खुशी महसूस करती थी।

उन्होंने बताया कि मेलों में पहले लड़कियों के कान भी छिदवाए जाते थे मेरे कान भी मेले में छिदवाए ग‌ए थे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों व समाजिक स्तर के लोगों को व युवाओं कि युवाओं को इस प्रकार के मेलों के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे की हमारी संस्कृति बची रहे।

उन्होंने कहा कि कोटेश्वर पर्यटन विकास  मेला चाका,पालकोट पट्टी का यह मेला है जिसे भविष्य में जिला पंचायत से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा l

जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

प्रमुख नरेंद्रनगर दीक्षा राणा ने मुख्य अतिथि का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के मेले आदि आयोजनों में आप जैसे युवा प्रतिनिधियों के प्रतिभाग करने से क्षेत्र के युवाओं में अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने की उर्जा उत्पन्न होती है।

जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन करते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत कराया।

व्यापार मंडल गजा ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

वक्ताओं ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लाग‌ए ग‌ए स्टाल खाली नजर आने पर नाराजगी जताई।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख दीक्षा राणा, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल,ताजबीर सिंह खाती,शीशपाल सिंह सजवाण,गिरीश बठवाण,जीतराम उनियाल,राजेश रावत,शेर सिंह पयाल,मुनेश उनियाल, दिनेश उनियाल,मकान सिंह चौहान,जगत सिंह असवाल,मंगेश उनियाल एवं समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद रही।

संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india