टिहरी गढ़वाल।।जीआईसी मैण्डखाल में किशोरी काउंसलिंग कार्यक्रम में डॉ०उर्वशी नेगी ने छात्राओं को दी स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारी।

थौलधार/मैण्डखाल।।पी.एम.श्री राजकीय इंटर कॉलेज मैण्डखाल में किशोरी काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में डॉ०उर्वशी नेगी का वैज अलंकृत कर स्वागत किया।

किशोरी काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग कण्डीसौड़ की महिला चिकित्सक डॉ०उर्वशी नेगी द्वारा विद्यालय की बालिकाओं एवं किशोरियों को किशोरावस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग सत्र में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन,मासिक धर्म से संबंधित स्वच्छता,एनीमिया से बचाव, संतुलित आहार,व्यक्तिगत साफ-सफाई, मानसिक तनाव प्रबंधन एवं आत्मविश्वास बढ़ाने जैसे विषयों पर सरल एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई।

डॉ०उर्वशी नेगी ने छात्राओं को किसी भी समस्या को लेकर संकोच न करने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का डाॅ उर्वशी नेगी ने सहजता से समाधान किया एवं उनके समाधान से छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय बधानी ने बताया कि हर विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित होने चाहिए जिससे छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए यह अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

विद्यालय की अध्यापिका नीरा मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में किशोरी काउंसलिंग कार्यक्रम में कण्डीसौड़ डाॅक्टर उर्वशी नेगी ने बहुत अच्छे से हमारे विद्यालय की छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी देकर बालिकाओं को जागरूक किया।

कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष कुशलानन्द बधानी,प्रधानाचार्य श्री संजय बधानी,प्रवक्ता विजेंद्र सिंह भंडारी,उम्मेद सिंह पुंडीर,नरेश कुमार,अध्यापिका निरा मिश्रा,सगिंता सेमवाल,अनिता जाटव,माधुरी उनियाल,विशाल रावत,अरबिंद तड़ियाल,राजेश राणा,हरीश बंगवाल,संदीप बिष्ट,विनय उनियाल,रामेश्वरी देवी,बुद्धी लाल आदि मौजूद रहे।

संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india