कण्डीसौड़/मैण्डखाल।।जन जन की सरकार,जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के अन्तर्गत थौलधार विकासखण्ड की इडियान न्याय पंचायत के जीआईसी मैण्डखाल में मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भण्डारी, प्रदेश युवा महामंत्री मुलायम सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने प्रतिभाग किया।
शिविर में जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों द्वारा कुल 56 शिकायतें व मांग पत्र प्रस्तुत किए। जिनमें अधिकांश वन विभाग,राजस्व विभाग,जल निगम व जल संस्थान,लोक निर्माण विभाग,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित रही।
शिविर में कुल 56 शिकायतें/मांग/आवेदन पत्र विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुए।
शिविर के नोडल अधिकारी अमित रुशिया रहे,जबकि मंच संचालन ग्राम विकास अधिकारी सुमन नौटियाल द्वारा किया गया।
विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर सेवाएं प्रदान की गई, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण,आयुष्मान कार्ड निर्माण, जॉब कार्ड आवेदन,राशन कार्ड संशोधन,पशुपालन,कृषि उपकरण व दवा वितरण, पशुपालन सेवाएं एवं अन्य जन कल्याणकारी कार्य शामिल रहे।
जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने पत्र सौंपते हुए कहा कि उन्होंने पत्र में अपने जिला पंचायत क्षेत्र धमाड़ी वार्ड के प्राथमिक विभिन्न विद्यालयों की मरम्मत,प्राथमिक विद्यालय किलवाण गाँव व कुमईचली में अध्यापक नियुक्त करना,पीएचसी मैण्डखाल को अपग्रेड करना,सीएचसी कण्डीसौड़ में अल्ट्रासाउंड सुविधा एवं विभिन्न संबंधित कार्यों से की चर्चा की है।
कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल ने कहा कि सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 56 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें मेरे द्वारा लगभग 20 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि शिविर में लगभग 27 विभागों के अधिकारियों द्वारा समस्याओं को सुना गया एवं उनकी शिकायतें दर्ज की गई।
शिविर में जीआईसी मैण्डखाल के छात्र छात्राओं के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों का सीडीओ एवं जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया एवं उनके द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों की सराहना की गई।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम की सरहाना करते हुए शाशन प्रशासन का आभार प्रकट किया।
पूर्व प्रधान गोबिंद रावत ने कहा कि शिविर में ग्रामीणों ने कृषि यंत्र एवं दवाईयां भी खरीदें जिससे लोगों को लाभ मिलेगा।
पूर्व प्रधान विनोद भट्ट ने शिविर आयोजित करने के लिए सरकार का धन्यवाद किया
शिविर में ऐलोपैथिक व आयुर्वेदिक स्टाल में स्वास्थ्य जांच व दवाई का वितरण किया गया। सामज कल्याण, कृषि, उद्यान,पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, जिला विधिक सेवा,बाल विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर आम जनता की आवश्यकता अनुरूप कार्यवाही सम्पन्न की। शिविर में दो महालक्ष्मी किट श्रीमती कविता देवी व श्रीमती सबिता देवी को प्रदान किए गए।
गोबिंद सिंह रावत पूर्व प्रधान व भौ सिंह भंडारी,लाखीराम उनियाल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पेयजल निगम की मरम्मत की शिकायत दर्ज कराई।
क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर सिंह एवं पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने अपने गांव की समस्याएं रखी।
पूर्व जेष्ठ प्रमुख रामलाल खंडूड़ी ने अपने क्षेत्र में आपदा से हुए नुक्सान का पुननिर्माण करने का प्रस्ताव रखा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष मैण्डखाल श्री श्रीकृष्ण नौटियाल ने कहा कि मेरे द्वारा मैण्डखाल बाजार की समस्याओं को शिविर में रखा गया जिसका सीडीओ द्वारा निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।
ग्राम पगारी सबिता भट्ट ने कहा कि मेरे द्वारा अपनी ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याएं रखी गई।
पूर्व प्रधान केशर सिंह केमवाल ने शिविर में विद्यालय से संबंधित एवं पेयजलापूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की।
पूर्व प्रधान मंजरुवाल पुष्पा जुयाल ने जसकोट से मंजरुवाल तक सड़क निर्माण की मांग रखी।
क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह चौहान एवं गैर प्रतिनिधि मनोज पडियार ने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी।
अन्य जनप्रतिनिधियों व समाजसेवीयों ने अपनी समस्याओं को शिविर में रखा।
शिविर में ब्लाक सुरेंद्र सिंह भंडारी,खण्ड विकास अधिकारी स्नेह नेगी,बीईओ थौलधार/प्रतापनगर पूनम चौहान,एडिओ पंचायत राजेन्द्र राणा, कानूनगो सुनील अग्रवाल,राजेन्द्र भट्ट,उद्यान अतर सिंह थलवाल,कृषि विभाग अनिल पंवार,सहकारिता विभाग अवधेश बिज्लवाण,वन विभाग पीएल डोभाल,जल संस्थान जी गिरिश सेमवाल,जेई शांति बिष्ट,स्वास्थ्य विभाग,उधोग विभाग ममराज सिंह,लघु सिंचाई दुर्गेश कुमार, सिंचाई खण्ड टिहरी उत्तम लाल,समाज कल्याण आंचल वेदवाल, सैनिक कल्याण ब्लाक प्रभारी कैप्टन (सेनि०)आमोद जोशी,बाल विकास किरन जैन,खाद्य आपूर्ति मोहित रमोला, बैंकिंग विनोद पाठक,आयुष अनुराग पाल,पशुपालन ,मत्स्य अनिल रावत,पेयजल निगम चम्बा,चिकित्सा एवं परिवार कल्याण डाॅं रश्मि,टीसीएसएस शुशील जोशी,थाना छाम व क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

