कण्डीसौड़।।थौलधार विकास समिति देहरादून द्वारा थौलधार विकास खण्ड के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों को 17 अक्टूबर को विकास खण्ड सभागार में सम्मानित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायतों के कामकाज संबन्धित जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
थौलधार विकास समिति देहरादून के अध्यक्ष मनोहर नौटियाल एवं महासचिव हिम्मत सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि देहरादून में थौलधार निवासियों के द्वारा समिति का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य क्षेत्र के विकास व जन जागरूकता के लिए सहयोग करना है। समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि 17 अक्टूबर 2025 को थौलधार विकास खण्ड के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से यथा समय कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया जाता है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा परिचर्चा की जाएगी एवं इसके अतिरिक्त पंचायतों की कार्यप्रणाली, नियमों, अधिकारों व दायित्वों की गहन जानकारी रखने वाले पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट द्वारा नवनिर्वाचित व प्रथम बार निर्वाचित हुए पंचायत प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे सामुहिक भोज के साथ सम्पन्न होगा।
संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

