मैण्डखाल।। थाना छाम के अंतर्गत मैण्डखाल बाजार में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्र में घटित होने वाली चोरी की घटनाओं,साइबर अपराध,सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली झूठी खबरों व अफवाहों के प्रति जागरूकता पर चर्चा के साथ जानकारियां भी प्रदान की गई।
थानाध्यक्ष छाम सुखपाल मान की अध्यक्षता में थाना दिवस के अवसर पर मैण्डखाल बाजार में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने गोष्ठी का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रहरीयों एवं सामाजिक लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि अपने स्तर से विभिन्न अपराधों के नियंत्रण हेतु जागरूकता फैलाएं एवं नशे से युवाओं को दूर रखने के लिए समय समय पर जागरूकता रैली निकालें, ग्राम गोष्ठियों का आयोजन करें जिससे लोग जागरूक होंगे।उन्होंने कहा कि आमजन को सोशल मीडिया पर होने वाले साईबर अपराध से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
पंजाब नेशनल बैंक शाखा मैण्डखाल के मैनेजर विनोद पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक के द्वारा खाते से संबंधित किसी भी प्रकार की ओटीपी नही मांगी जाती है।किसी भी प्रकार के खाते से संबंधित कोई फोन आपको आता है तो आप बिना कोई जानकारी शेयर किए सीधे बैंक में आकर अपने खाते से संबंधित जानकारी लें व किसी भी प्रकार जानकारी लेने के लिए बैंक से सम्पर्क करें।
व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण नौटियाल ने कहा कि बाजार में बाहरी लोग आकर सामान बेच रहे और अन्य जगह का वेरीफिकेशन दिखा रहे हैं। इसलिए अनजान व्यक्तियों के प्रति सूचना थाने को दी जाए और थाना पुलिस भी इन सूचनाओं को गंभीरता से ले।साथ ही बाजार में जो जाम की स्तिथि हर समय बनी रहती है, उसे नियंत्रित किया जाए।
ग्राम प्रधान पगारी(मैण्डखाल) सबिता भट्ट ने कहा कि पुलिस प्रतिनिधियों के सहयोग से गांव गांव में मनरेगा कार्य के समय सामुहिक रूप में श्रामिकों को सोशल मीडिया से होने वाली घटनाओं के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाना चाहिए।
पूर्व प्रधान पंदोगी विनोद भट्ट ने कहा कि सोशल मीडिया पर होने वाले साईबर अपराधों से बचने के लिए परिजनों को स्वयं व बच्चों को भी जागरूक करना चाहिए।
प्रधान डण्डी जमुनेश्वरी नौटियाल ने कहा कि क्षेत्र में चोरी और आगजनी की घटना से लोग भयभीत हैं।
पूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लाखीराम उनियाल ने कहा कि थाना छाम के अंतर्गत कई स्थानों पर चोरी की घटनाएं पूर्व में घटी हैं,पुनः ऐसी घटनाएं न हों इसलिए पुलिस को भी सतर्क निगरानी बनाए रखनी चाहिए।सभी नागरिक मित्र पुलिस का सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।
थानाध्यक्ष सुखपाल मान ने कहा कि साईबर क्राइम,नशा बेचने वाले,नशा करके मारपीट करने,शोशल मिडिया के माध्यम से किसी के साथ अभद्रता करना व फेक सूचनाओं की अफवाह फैलाने आदि घटनाओं की तत्काल हमें सूचना दें।आपके द्वारा सूचना मिलने से हम उस पर कार्रवाई करके उसे अवश्य दंडित किया जाएगा।
थानाध्यक्ष सुखपाल मान ने कहा कि समस्त व्यापार मंडल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि पुलिस के साथ मिलकर किसी भी अपराध को रोकने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि नाबालिगों को किसी भी स्थिति में वाहन चलाने के लिए न दें।इससे जहाँ एक तरफ कानूनी कार्यवाही होगी वहीं दूसरी तरफ स्वयं नाबालिग या फिर किसी राहगीर की जान का व शारीरिक क्षति का खतरा हो सकता है। किसी भी अवैध शराब, नशा व व्यवसाय की सूचना गोपनीय रूप से भी पुलिस को दे सकते हैं, पुलिस त्वरित कार्यवाही करेगी।
इस अवसर पर एसआई जुगल किशोर भट्ट,पूर्व प्रधान मंजरुवाल पुष्पा जुयाल,पूर्व प्रधान पगारी लता देवी,लीला देवी, कुलवीर सिंह नेगी, जयकृष्ण भट्ट, संजय नौटियाल,रामचंद्र भट्ट,सुमेर सिंह रावत,हिमतेश्वर खंडूड़ी,अर्जुन सिंह,अजय भट्ट,सतेंद्र सिंह पुरषोड़ा,बृजमणी जुयाल, शिशपाल केमवाल, हर्षमणी भट्ट,कौंर सिंह,रामकिशोर भट्ट,भाग सिंह,पदम सिंह भण्डारी, प्रविंदर पुरषोड़ा, टैक्सी युनियन से बृजमणी खंडूड़ी,आशिष नौटियाल,दिनेश डबराल,विपुल दास,रामप्रकाश उनियाल,सुंदर लाल भट्ट,विनोद कुमार,बृजभूषण जोशी, जगदीश,मुकेश भट्ट,राकेश बधानी,पुर्ण सिंह चौहान, रामदास,तेजराम चमोली, किशोरी लाल,मुकेश चमोली,अनुप भट्ट,गंभीर तोमर आदि मौजूद रहे।
संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

