नई टिहरी।। जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी ने आज हुई बर्फबारी को पर्यावरण के लिए बताया लाभदायक।

टिहरी।।मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली है।

टिहरी जिले के धनोल्टी,थौलधार,बुरासखण्डा ,काणाताल ,प्रतापनगर,कैम्पटी जौनपुर व नई टिहरी जिला मुख्यालय में लगातार बर्फबारी हो रही है,जबकि निचले हिस्सों में बारिश शुरू हो गयी है जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।

बर्फबारी से जहां पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ने की शुरुआत हो गयी है, वहीं तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सड़कों पर बर्फ जमने से यातायात प्रभावित होने की भी आशंका जताई जा रही है।

जिला प्रशासन ने यात्रियों और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने बताया कि आज जो बर्फबारी हुई है यह पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने बताया कि बर्फ पर्यावरण व जल संचय के लिए आशीर्वाद है।

उन्होंने बताया कि आज लगभग 6 इंच की बर्फबारी हुई जिससे आम पर्यटकों के अंदर खुशी का माहोल बना हुआ है और पर्यटकों का जमावड़ा धनोल्टी,मसुरी जैसे शहरों में लगने लग गया है।

उन्होंने जनपद वासियों से निवेदन किया है कि आप समस्त आम जनमानस पहाड़ों में रात्री को सफर न करे और न ही अनावश्यक बर्फ में गाड़ियों का संचालन करने का रिस्क ले।

उन्होंने बताया कि आज हमारी जिला पंचायत सदन की बैठक थी जिसमें हमारे अधिक सदस्य गण भी तेज बर्फबारी के कारण रास्तों में फंसे है उनको हमने यथा स्थान पर रुकने की सलाह दी है।

उन्होंने बताया कि कल जिला प्रशासन टिहरी ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india