टिहरी गढ़वाल।। थौलधार ब्लाक के मंजरुवाल गांव में शादी व सामाजिक कार्यक्रमों में शराब पर लगा पूर्ण प्रतिबंध।

विकासखंड थौलधार की एक और ग्राम पंचायत हुई शराब मुक्त।

थौलधार।।विकासखंड थौलधार की ग्राम पंचायत मंजरुवाल में ग्राम प्रधान बबिता रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल भी उपस्थिति रहे।

थौलधार ब्लाक की एक और ग्राम पंचायत मंजरुवाल ने शराबबंदी की लिस्ट में दर्ज किया नाम।

बैठक में सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत मंजरुवाल के अंतर्गत भविष्य में आयोजित होने वाले सभी वैवाहिक समारोह, चूड़ा कार्यक्रम, जन्मदिन समारोह, देव पूजन तथा अन्य व्यक्तिगत आयोजनों में शराब परोसने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। 

पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपये) का आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

ग्राम वासियों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर सामाजिक बहिष्कार की कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।

पूर्व प्रधान गोबिंद सिंह रावत ग्राम वासियों के निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत द्वारा एक निगरानी समिति का गठन किया गया है,जो समय-समय पर इसकी समीक्षा एवं पालन सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव ग्रामवासियों, मातृ शक्ति, युवा साथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने बताया कि मेरी ग्राम मंजरुवाल के समस्त ग्राम वासियों का यह निर्णय सामाजिक सुधार, नशामुक्त समाज की स्थापना तथा सकारात्मक सांस्कृतिक वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।यह पहल अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

बैठक में पूर्व प्रधान गोविन्द सिंह रावत, पूर्व प्रधान पुष्पा जुयाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह रावत, सब्बल सिंह चौहान, रामदयाल खंडूड़ी, राजेश्वर जुयाल,आलोक जुयाल, नत्थी सिंह गौनियाल,कौंर सिंह रावत,शूरवीर रावत,गोविंद रावत, संजय चौहान, शांति प्रसाद, पूर्ण सिंह, सूरजमणी जुयाल,प्रताप सिंह रावत, मनवीर रावत, अनिल जुयाल, पुलम रावत ग्राम प्रहरी, लक्ष्मी रावत, लीला देवी, रीना देवी, सकला देवी चौहान, आशा रावत, उषा रावत, हुकमा देवी,दीपा देवी, रुकमणि देवी,हुकमा देवी,भागदी देवी,लीला गौनियाल, मगनी रावत, मगनी गौनियाल, पूनम रावत, पार्वती खंडूड़ी, शीला देवी खंडूड़ी,शीला देवी रावत,ममता गौनियाल, बचना देवी, सिलोचना देवी, बीना जुयाल, गीता रावत, कुसुम जुयाल, विशिला जुयाल,अतरा देवी,गाया देवी, मीरा रावत,मीना जुयाल,पार्वती रावत, उजला देवी,अंजलि देवी,भरोसी देवी,जोना देवी, ,विमला देवी, सुषमा देवी,आनंदी गौनियाल, कविता जुयाल, काजोल, पुष्पा गौनियाल, सुलोचना रावत,अंजू गौनियाल, सुंदरा देवी खंडूड़ी,सुनीता जुयाल, कविता गौनियाल, गुड्डी देवी, सुषमा देवी सहित अनेक गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india