थौलधार।।विकासखंड थौलधार की क्षेत्र पंचायत बैठक में जन समस्याओं पर हुआ गहन मंथन।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी ने की।
कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी सुमन नौटियाल ने किया।
क्षेत्र पंचायत बैठक में प्रीतम सिंह पंवार (विधायक धनोल्टी) एवं विक्रम सिंह नेगी (विधायक प्रतापनगर) ने विशेष रूप से प्रतिभाग कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।
बैठक में शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल,ग्रामीण सड़कें, विधुत,मनरेगा आदि कार्यों की प्रगति तथा कृषि एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की गई।
जनप्रतिनिधियों ने गांव-गांव से प्राप्त समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत,स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता तथा पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग की।
विधायकों ने कहा कि क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि विधानसभा स्तर पर भी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि स्वीकृत योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचे।
विधायक धनोल्टी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों की सूची तैयार कर समयबद्ध कार्य योजना बनाई जाए और अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई के द्वारा नई सड़कों पर शीघ्र कार्यवाही करने का दौनों विधायकों ने अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई,जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
बैठक में ब्लाक थौलधार के उपस्थित जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जिसपर जिला विकास अधिकारी द्वारा शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया है।
बैठक में कई जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए ब्लाक प्रमुख को अगली बैठक में सबसे पहले महत्वपूर्ण विभागों को एजेंडा में दर्ज करने की सलाह दी।
बैठक में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, प्रमुख थौलधार सुरेंद्र सिंह भंडारी, जेष्ठ प्रमुख सुनीता राणा, कनिष्ठ प्रमुख सबिता बनाली, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल,तिखोन राजेन्द्र सिंह रांगड़,जौंलगी शीशपाल सिंह राणा,जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम,पंचायत राज अधिकारी मुस्तफा खान, खण्ड विकास अधिकारी स्नेह नेगी,एडीओ पंचायत राजेन्द्र राणा,बैठक में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, प्रमुख थौलधार सुरेंद्र सिंह भंडारी, जेष्ठ प्रमुख सुनीता राणा, कनिष्ठ प्रमुख सबिता बनाली, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल,तिखोन राजेन्द्र सिंह रांगड़,जौंलगी शीशपाल सिंह राणा, प्रधान संगठन अध्यक्ष थौलधार युद्धवीर सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम,पंचायत राज अधिकारी मुस्तफा खान, खण्ड विकास अधिकारी स्नेह नेगी,एडीओ पंचायत राजेन्द्र राणा, प्रधान संगठन अध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत संगठन महासचिव महावीर सिंह सेनवाल एवं संबंधित जिला स्तरीय व ब्लाक स्तरीय विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं मिडियाकर्मी मौजूद रहे।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादकीय रिपोर्ट।

