टिहरी गढ़वाल।।विकासखण्ड थौलधार के बंगियाल में हिन्दू सम्मेलन हुआ आयोजित।

कण्डीसौड़।।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में थौलधार विकास खण्ड के बंगियाल में विराट हिन्दू सम्मेलन में भारतीय संस्कृति, सनातन परम्परा,सामाजिक एकता पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन सह जिला कार्यवाह कृतिलाल बरवाण ने किया।

खण्ड कार्यवाह दिनेश सकलानी ने कहा कि संघ के 100 बर्ष होने पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अन्य धर्म के लोग भी हमारे धर्म की रुप रेखा से बहुत कुछ सीख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुरे भारतवर्ष में हिंदू सम्मेलन के माध्यम से अपने धर्म के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामया का श्लोक सिखाता है कि हिंदू धर्म में सभी की सुख समृद्धि की कामना करता हैं एवं अपने संस्कृति व अपने संस्कारों को बचाएं।

मुख्य वक्ता जय प्रकाश नौटियाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने हिन्दू धर्म में जन्म लिया है।

विश्व कल्याण की कामना और प्राणी मात्र जिसमें जीवों के साथ साथ वनस्पतियाँ भी शामिल हैं की मंगल कामना करने वाला धर्म एक मात्र हिन्दू धर्म ही है।

उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म के चार वेद,अठ्ठारह पुराण हमें जीवन जीने का पूरा सार सीखाते हैं और यह सब बातें शतप्रतिशत वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और परम्परा का अनुपालन करके हम अपने जीवन को रसमयी बनाते हुए बहुत ही सरल और आनन्दित कर सकते हैं, इसलिए हमें अपने बच्चों और आगली पीढ़ियों को अपनी पुरातन संस्कृति और परम्परा से निरन्तर अवगत कराते रहना चाहिए।

हिन्दू सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भण्डारी ने कहा कि हिन्दू धर्म की सनातन संस्कृति विश्व की सर्वोत्तम संस्कृति है।

उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म ही है जो सभी धर्मों का सम्मान करते हुए विश्व कल्याण की कामना करता है।अपने बच्चों को हमें अपनी सनातन संस्कृति की जड़ो से जोड़ने के लिए गंभीर प्रयास करना चाहिए।

इस तरह अवसर पर खण्ड कार्यवाह दिनेश सकलानी, विभाग मार्ग संयोजक राजेन्द्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल, भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष सोबत सिंह पंवार, पूर्व डीसीबी निदेशक सुमन सिंह बिष्ट, प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, पूर्व प्रधान मंजरुवाल गोबिंद सिंह रावत,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कोहली,जयेंद्र सिंह भंडारी,भाजपा युवा मोर्चा टिहरी आलोक जुयाल, सामाजिक कार्यकर्ता नैन सिंह गुसाई,विपिन नेगी,मनोज पडियार,पंकज पडियार, डाक्टर आशिष लेखवार आदि मौजूद रहे।

संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india