कण्डीसौड़।। कण्डीसौड़ तहसील के राजस्व निरीक्षक सुपरवाइजर कानून गो विजेंद्र रमोला एवं ओमप्रकाश नौटियाल की सेवानिवृत्ति पर तहसील परिवार द्वारा आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं तहसील कर्मियों ने संस्मरण बताते हुए दोनों व्यक्तियों के मधुर व्यवहार की प्रशंसा की एवं बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की।
विदाई समारोह में अपने संबोधन में भाजपा मण्डल अध्यक्ष ललित खण्डूड़ी ने कहा कि दोनों राजस्व निरीक्षकों का अपने कार्यकाल में आम जनता से बहुत ही अच्छा व्यवहार रहा है,जिसे लम्बे समय तक याद किया जाएगा एवं अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।
जिला पंचायत सदस्य वार्ड धमाड़ी सुनील जुयाल ने कहा कि दोनों कर्मियों के साथ ही आज गत वर्ष सेवा निवृत हुए कानून गो प्रताप सिंह भण्डारी भी आज यहाँ मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि भण्डारी जी और रमोला जी की जोड़ी इस तहसील में अपनी कार्यशैली व व्यवहार के लिए हमेशा याद की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजकीय सेवा में आने वाले युवाओं को इनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तीनों लोगों ने अपने जन पक्षीय व्यवहार से क्षेत्र की जनता का दिल जीता है।
जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भंडारी व रमोला की जोड़ी क्षेत्र के युवाओं के लिए बहुत बड़ी मिशाल है।
जिला पंचायत सदस्य वार्ड तिखोन राजेन्द्र सिंह रांगड़ ने बधाई देते हुए कहा कि सेवा निवृत्ति के बाद कर्मचारियों को अपने गाँव का रुख करना चाहिए जिससे ग्रामीण समाज को मार्गदर्शन मिलेगा और पलायन रुकेगा। डीसीबी के पूर्व डायरेक्टर सुमन सिंह बिष्ट ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का सेवा काल का अच्छा व्यवहार आजीवन उसे सम्मान देता है जिसके भण्डारी जी, रमोला जी व नौटियाल जी पूरे हकदार हैं। सेवा निवृत तहसीलदार किशन सिंह महंत ने कहा इन तीनों व्यक्तियों के संबन्ध में जितना कहा जाए कम ही है। ऐसे कर्मियों पर विभाग को गर्व है और सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य धमाड़ी महाबीर सेनवाल ने कहा कि विजेंद्र रमोला लम्बे समय तक हमारे क्षेत्र में राजस्व उप- निरीक्षक रहे हैं, तब थाना क्षेत्र भी नहीं था। राजस्व पुलिस के रूप में कभी भी किसी भी समस्या में उन्होंने हमेशा एक अभिभावक के रूप में मार्गदर्शन किया है और जनता के विवादों को सुलझाया है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।
थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने कहा कि जनता का प्यार किसी भी कर्मचारी के लिए सबसे बड़ी पूंजी है। सेवानिवृत्ति के बाद नई पारी की शुरुआत है। सेवा काल में कई कायदे कानून में बंधे रहते हैं किन्तु अब समाज और परिवार के लिए कुछ अच्छा करने के लिए स्वतंत्र हैं। सेवा निवृत कानून गो प्रताप सिंह भण्डारी ने कहा कि हम तीनों साथियों ने 32 वर्ष से अधिक की राजकीय सेवा साथ की है अब महसूस हो रहा है कि हम आगे का जीवन भी आस-पास, साथ-साथ व्यतीत करेंगे। भाग सिंह रमोला ने कहा कि मेरे बड़े भाई विजेंद्र रमोला ने हमेशा अच्छाई का रास्ता दिखाया है।
सेवा निवृत हो रहे विजेंद्र रमोला व ओमप्रकाश नौटियाल ने कहा कि अपने साथियों से अलग होने का जहाँ दु:ख हो रहा है वहीं जन स्नेह के साथ वेदाग सेवानिवृत्ति होने पर आपार संतोष भी है।
उन्होंने जन स्नेह व भव्य विदाई समारोह आयोजित करने के लिए समस्त तहसील राजस्व कर्मी साथियों, उपस्थित जनप्रतिनिधियों व लोगों का आभार व्यक्त किया।
सेवानिवृत्त तहसीलदार श्री किशन महंत,श्री प्रताप सिंह भंडारी सेवानिवृत्त कडींसौड़,भाग सिंह रमोला,दीपक रमोला,रजिस्ट्रार कानूनगो कंडीसौड़ अरबिंद बिजल्वाण जी,थानाध्यक्ष छाम सुखपाल सिंह मान,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जयवीर सिंह परमार,मण्डल अध्यक्ष थौलधार ललित खंडूड़ी, सुमन सिंह बिष्ट,राजपाल सिंह गुसाईं,विजय खंडूड़ी, महावीर सेनवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य, अरविंद भंडारी पूर्व प्रधान,देवचंद रमोला पूर्व प्रधान,उद्यान अधिकारी अतर सिंह थलवाल,भारत बिष्ट,मोहन डोभाल पूर्व प्रधान,दिपेंद्र राणा, प्रमोद चौहान, चंदन सिंह चौहान,नारायण सिंह पुंडीर, प्रवीन शाह, सुरेंद्र पेटवाल, सोमवारी सेमवाल, प्रमोद पंवार,शिवांगी नौटियाल,सरोजनी बहुगुणा, राजेन्द्र भट्ट,जोत सिंह भंडारी एवं समस्त तहसील कर्मी आदि मौजूद रहे।
संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

