कण्डीसौड़।। विकासखण्ड थौलधार के ब्लाक सभागार में प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी सुश्री स्नेह नेगी एवं अन्य गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सुश्री स्नेह नेगी ने उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू हुए एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समस्त क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों के निवासियों ने अभी तक यूसीसी प्रमाण पत्र अभी तक नही बनवाए हैं वह लोग शीघ्र अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर अपने प्रमाण पत्र बनवाएं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने गांवों के लोगों को जागरूक करके उनके प्रमाण पत्र बनावाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि यूसीसी प्रमाण पत्र विकासखण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों जैसे कण्डीसौड़ प्रधान सुमन सिंह गुसाईं,खमोली प्रधान अनिल प्रसाद,आशा राणा प्रधान सुनारगांव,युद्धवीर सिंह रावत बेरगणी पाली,लक्ष्मी प्रसाद प्रधान जसपुर,प्रधान घियाकोटी दिल चंद रमोला,प्रधान गोजमीर मनोज जोशी,प्रधान पगारी सबिता भट्ट,प्रधान कमांद भगवान सिंह महर,प्रधान अभिषेक कठैत,प्रधान सांकरी परशुराम लेखवार, प्रधान धमाड़ी रीना नेगी, प्रधान बैलगांव सरस्वती देवी,प्रधान इच्छोनी विनेश, प्रधान सरोट,प्रधान घोन विजेना सहित लगभग 50 ग्राम पंचायतों को यूसीसी प्रमाण पत्र जनरेट पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्रधान कण्डीसौड़ ने कहा कि यूसीसी प्रमाण पत्र जिनके अभी तक नही बने है वह लोग भी इस योजना से ग्राम पंचायत के माध्यम से शीघ्र लाभांवित हो एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सुमन नौटियाल,ग्राम पंचायत अधिकारी राजेन्द्र राणा,विजयपाल सिंह चौहान,भरत सिंह रावत,कविता तोमर,नूतन कोठारी,अमित सैनी,रणवीर चौहान,सुनील राणा,विनोद पुंडीर, विजेंद्र नोटियाल,सुमन खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।
संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

