टिहरी गढ़वाल।। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ओणेश्वर महादेव मंदिर समाति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ।

ओण पट्टी के देवल गांव में ओणेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भव्य मेले का शुभारंभ

प्रतापनगर।।विकासखंड प्रतापनगर के ओण पट्टी में बसे देवल गांव में प्रत्येक बर्ष की भांती इस बर्ष भी मंदिर समिति द्वारा तीन दिवसीय मेले के प्रथम दिवस का शुभारंभ किया गया।

ओणेश्वर महादेव मंदिर देवल में आयोजित मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने किया।

मेला उद्घाटन के तत्पश्चात शिवोहम होम स्टे का विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं समस्त विशिष्ट अतिथियों द्वारा उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ के तत्पश्चात मेले का शुभारंभ बर्फ चंद रमोला के एवं स्थानीय विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया।

15 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय मेले में उत्तराखंड सांस्कृतिक विभाग के द्वारा एवं स्थानीय कलाकारों व स्थानीय विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मेला समिति अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट ने बताया कि प्रति बर्ष देवल गांव में ओणेश्वर महादेव मंदिर समिति के द्वारा मेला आयोजित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिदिन राज्य स्तर एवं जनपद स्तरीय व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया जाता है।

उन्होंने बताया कि मेले में स्थानीय कलाकारों एवं स्थानीय विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा उनकी कला का प्रदर्शन करवाना ही समिति की प्राथमिकता रहती है।

उन्होंने बताया कि मेले में दूर दूर से श्रद्धालु गण महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पुजा अर्चना कर भगवान शिव शंकर का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

मंच संचालन पूर्व मंदिर समिति अध्यक्ष बर्फ चंद रमोला के द्वारा किया गया।

ओणेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा आयोजित मेले में अर्जुन सेमलियाट की समस्त टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला,ब्लाक प्रमुख प्रतापनगर मनिषा पंवार,नगर पंचायत अध्यक्ष लम्बगांव रोशन रागड़,जिलाध्यक्ष कांग्रेस टिहरी मुरारी लाल खण्डेलवाल,सामाजिक कार्यकर्ता प्रिंसी रावत,जेष्ठ प्रमुख प्रतापनगर प्रकाश चंद रमोला, कनिष्ठ प्रमुख प्रतापनगर विशन सिंह रांगड़, जिला पंचायत सदस्य माजफ लक्ष्मी पंवार,जिला पंचायत सदस्य मंदार विजयपाल सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य धमाड़ी थौलधार सुनील प्रसाद जुयाल,हरी प्रसाद डिमरी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भदूरा, रविंद्र सिंह पंवार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कंडियाल गांव, तहसीलदार प्रतापनगर आनंद पाल, लम्बगांव थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत,मंदिर समिति मनोज रमोला,प्रदीप चंद रमोला पूर्व प्रमुख,सुरेश डिमरी प्रधान देवल,राजमती रमोला प्रधान रमोलगांव,  प्रवीन पंवार, विकास नौटियाल पूर्व प्रधान देवल आदि मौजूद रहे।

संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india