उत्तराखंड।।जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जनता दरबार कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं।

टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)जनपद टिहरी गढ़वाल में आज सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जनता दरबार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 40 आवेदन पत्र दर्ज किए गए।

इस मौके पर जिलाधिकारी टिहरी ने सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए शिकायतों का समांतर्गत निस्तारण करने तथा मांगों से संबंधित प्रकरणों की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान यदि किसी विभाग का आवंटित धनराशि के सापेक्ष जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर और केंद्र पोषित में दिये गये लक्ष्य को पूर्ण करने को कहा।

ग्राम सौड पट्टी बमुण्ड तहसील टिहरी की सुरमा देवी पत्नी स्व० श्री विक्रम चन्द रमोला द्वारा मंसूरी फल पट्टी योजना के अन्तर्गत उपला सौड में स्वीकृत पट्टा जो उनके पति के नाम है उनके नाम से पुर्नःजीवित कराये जाने की मांग तथा बुद्धि पुत्र दयालू ग्राम हटवालगॉव पो०-रौलाकोट द्वारा पुनर्वास निति के तहत आंवटित प्लॉट से फलदार वृक्ष कटवाने की मांग पर डीएचओ को दोनो प्रकरणों में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

लोयल ग्राम निवासी, पो.ओ.गूलर पट्टी- दोगी, रमेश सिंह पुण्डीर द्वारा ग्राम पंचायत लोयल के अन्तर्गत कारगिल शहीद जगत सिंह मोटर मार्ग पर कुण्डिया नाम तोक स्थित प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग पर आपदा प्रबंधन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

ग्राम पाली, पोस्ट एवं तहसील गजा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम पाली के 10 परिवारों की पेयजल पाइपलाइन को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत पर एसडीएम नरेन्द्रनगर को तत्काल जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ।

निवासी ग्राम गेंवली (देवल) पट्टी खास, जाखणीधार के निवासियों शान्ति प्रसाद सेमवाल, रामेश्वर प्रसाद सेमवाल द्वारा वर्षा के कारण सड़क का बाहरी किनारा टूटने से आवासीय भवन सम्पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त होंने के शिकायत पर आपदा प्रबंधन अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए ।

जनता मिलन कार्यक्रम में आये मुखमाल गांव चाका विकास खण्ड प्रतापनगर के ग्रामीणों द्वारा सड़क मार्ग निर्माण हेतु ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

वहीं फरियादी विकास खण्ड जाखणीधार के पालकोट निवासी सुन्दर सिंह को ठण्ड के मध्यनजर कम्बल व स्वेटर भी दिए गये।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने आगामी चारधाम यात्रा हेतु सभी एसडीएम को चारधाम यात्रा के अंतर्गत अपने अपने क्षेत्रों में सभी सड़को का निरिक्षण करने एवं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।साथ ही रूट पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

इस मौके पर एडीएम अवधेश कुमार,सीएमओ डॉ श्याम विजय, एसडीएम टिहरी स्नेहिल कुंवर, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india