टीवी मुक्त बनाने का लिया स्वास्थ्य विभाग उत्तरकाशी ने संकल्प।
पुरोला।।विकासखण्ड पुरोला में स्वास्थ्य विभाग उत्तरकाशी के द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० बी एस रावत की अध्यक्षता में पुरोला ब्लॉक के राणा एनेक्सी सभागार आईएसबीटी कंपलेक्स पुरोला में टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ब्लॉक पुरोला को टीवी मुक्त बनाए जाने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें समस्त स्वास्थ्य कर्मी, आशा, सीएचओ, एएनएम एवं ग्राम प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यशाला के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया की वर्ष 2026 तक ब्लॉक पुरोला को टीवी मुक्त बनाए जाने का संकल्प लिया।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में 21 ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त हेतु चयनित किया गया है।
उन्होंने बताया कि टीवी मुक्त बनाने में आम जनमानस जनप्रतिनिधियों आशा एवं स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की गई कि उनके योगदान के द्वारा ही ब्लॉक पुरोला को टीवी मुक्त किया जा सकता है
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आर सी आर्य,प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मनोज असवाल,जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर कुलबीर राणा एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

