उत्तराखंड।।वाॅयस ऑफ मीडिया नॉर्थ जोन उत्तराखंड ने सरकार से की व्यापक स्तर पर बैठक की मांग।

टिहरी गढ़वाल।। पत्रकारों के हितों मीडिया संस्थानों की समस्याओं तथा डिजिटल मीडिया के विज्ञापन से जुड़े मुद्दों को लेकर वॉयस ऑफ मीडिया नॉर्थ जोन उत्तराखंड ने सरकार से व्यापक स्तर पर बैठक आयोजित करने की मांग की है।

इस संबंध में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एवं राज्य मंत्री धीरेंद्र पंवार को पत्र सौंपकर विभिन्न मुद्दों पर सरकार के साथ चर्चा के लिए बैठक आयोजित करने का आग्रह किया गया।

वॉयस ऑफ मीडिया की ओर से कहा गया है कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया पत्रकारिता का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।बड़ी संख्या में पत्रकार और मीडिया संस्थान वेब पोर्टल डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक समाचार और सूचनाएं पहुंचा रहे हैं।ऐसे में सरकारी विज्ञापन नीति में डिजिटल मीडिया के लिए स्पष्ट पारदर्शी और समान अवसर वाली व्यवस्था की आवश्यकता है।

संगठन ने पत्र में छोटे एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों की समस्याओं के साथ ही पत्रकारों के हित मान्यता सुरक्षा सामाजिक सुरक्षा और विज्ञापन व्यवस्था से जुड़े विषयों को भी प्रस्तावित बैठक के एजेंडे में शामिल करने का अनुरोध किया है।

वॉयस ऑफ मीडिया ने यह भी मांग की है कि सरकार के साथ होने वाली बैठक में प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल मीडिया वेब पोर्टल तथा क्षेत्रीय मीडिया से जुड़े विभिन्न वर्गों के पत्रकारों एवं प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।

संगठन का कहना है कि इससे नीति निर्माण और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक व्यापक एवं प्रभावी हो सकेगी। वॉयस ऑफ मीडिया नॉर्थ जोन के अध्यक्ष दिनेश पाल सिंह गुसाईं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सरकार और पत्रकारिता जगत के बीच संवाद को मजबूत करना है।

पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों की वास्तविक समस्याओं पर सकारात्मक संवाद के माध्यम से व्यावहारिक समाधान तलाशने की आवश्यकता है।

उन्होंने सरकार से जल्द बैठक आयोजित कर इन विषयों पर गंभीरता से चर्चा करने का आग्रह किया।

प्रगति मिडिया उत्तराखंड से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india