नई टिहरी। जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में वॉलीबॉल स्पर्धा के अंतर्गत विकासखंड जौनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कीं।
प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में किया गया।
जौनपुर की टीम ने अंडर-17 बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस विजेता टीम में पीएम श्री राइंका भवन जौनपुर के छात्र अभिनव और गिरीश ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वहीं अंडर-19 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जौनपुर की टीम फाइनल तक पहुंची और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
टीम की ओर से राइंका भवन की छात्राओं साधना रावत, मीरा, प्रियंशी, दिव्या एवं भारती ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इसके अलावा अंडर-14 बालक वर्ग में भवन के ऋषभ, अंशु उनियाल एवं अक्षिता तथा अंडर-19 बालक वर्ग में श्लोक एवं अनुप ने भी अपने-अपने मुकाबलों में सराहनीय प्रदर्शन किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक मोहन सिंह रावत तथा हिमोथान द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

