टिहरी गढ़वाल।।संस्कृत महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर कंडीसौड़ का शानदार प्रदर्शन, कनिष्ठ वर्ग में नाटक व नृत्य में प्रथम।

कंडीसौड़ 23 सितंबर 2026।।अठारहवें संस्कृत महोत्सव के तहत थौलधार विकासखंड की खंडस्तरीय संस्कृत छात्र स्पर्धाओं का शुभारंभ पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कमांद में हुआ।

प्रतियोगिताओं के प्रथम दिवस कनिष्ठ वर्ग की छह स्पर्धाओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख थौलधार श्रीमती सुनीता राणा एवं बीआरसी प्रभारी श्री शक्ति प्रसाद उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित किया।
कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक, समूहगान, संस्कृत नृत्य, वाद-विवाद, आशु भाषण और श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम।
संस्कृत नाटक।
🥇 प्रथम — सरस्वती विद्या मंदिर कंडीसौड़
🥈 द्वितीय — राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार नगुण
🥉 तृतीय — राजकीय इंटर कॉलेज मैंडखाल
संस्कृत समूहगान।
🥇 प्रथम — राजकीय इंटर कॉलेज मैंडखाल
🥈 द्वितीय — सरस्वती विद्या मंदिर कंडीसौड़
🥉 तृतीय — राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार नगुण
संस्कृत नृत्य।
🥇 प्रथम — सरस्वती विद्या मंदिर कंडीसौड़
🥈 द्वितीय — राजकीय इंटर कॉलेज मैंडखाल
🥉 तृतीय — राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार नगुण
संस्कृत वाद-विवाद।
🥇 प्रथम — राजकीय इंटर कॉलेज कटखेत
🥈 द्वितीय — राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार नगुण
🥉 तृतीय — राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोन
संस्कृत आशु भाषण।
🥇 प्रथम — राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार
🥈 द्वितीय — राजकीय इंटर कॉलेज बंगियाल
🥉 तृतीय — राजकीय इंटर कॉलेज बांडा
श्लोक उच्चारण।
🥇 प्रथम — राजकीय इंटर कॉलेज कटखेत
🥈 द्वितीय — राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार नगुण
🥉 तृतीय — सरस्वती विद्या मंदिर कंडीसौड़
प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
खंड संयोजक सोहनलाल गौड़ ने बताया कि संस्कृत छात्र स्पर्धाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि विकसित करने के साथ ही भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं संस्कृत साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर समस्त शिक्षक गण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india