उत्तराखंड ।।(SIR)-2026 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव ने टिहरी गढ़वाल की समीक्षा बैठक।

टिहरी गढ़वाल।।भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव एस. बी. जोशी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों, प्रगति एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में निर्वाचन संबंधी प्रिंटिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है।साथ ही सभी ईआरओ, एईआरओ एवं नामित नोडल अधिकारियों की तैयारियों एवं दायित्वों की जानकारी भी साझा की गई।

जनपद में 93.98 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी संपन्न कर ली गई है।

जनपद में कुल 963 पोलिंग स्टेशन हैं, जिनके सापेक्ष आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

प्रधान सचिव एस बी जोशी ने सभी अधिकारियों को बीएलओ प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।साथ ही निर्वाचन संबंधी समस्त दस्तावेजीकरण (Documentation) को पूर्ण सावधानी एवं विस्तार से करने के निर्देश प्रदान किए गए।

प्रधान सचिव द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान के अंतर्गत अनुच्छेद 325 एवं 326 से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही Representation of the People Act, 1950 के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया गया।

बैठक में विशेष रूप से धारा 16 में अयोग्यता (Disqualification), धारा 19 में मतदाता सूची में पंजीकरण की शर्तें, धारा 22 में नामों के संशोधन, जोड़ एवं विलोपन, धारा 24 में अपील की व्यवस्था तथा धारा 31 के अंतर्गत एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज पाए जाने की स्थिति में एक साल की सजा आदि दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी विस्तार से दी गई।

बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित किया जाए।

इस अवसर पर एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एसडीएम घनसाली मंजू, एसडीएम धनौल्टी नीलू, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष, डीडीओ मो असलम, सीएओ विजय देवराडी, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिपाठी, एआरटीओ सतेंद्र राज, प्रशासनिक अधिकारी जवाहर आदि संबंधित उपस्थित रहे।

टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)कोटी कॉलोनी–डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग हेतु भूमि अर्जन मामलों पर जिलाधिकारी ने सुनी भू-स्वामियों की आपत्तियां

पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि पर पुनर्मूल्यांकन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

कोटी कॉलोनी।।जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा तहसील टिहरी के अन्तर्गत कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी (पर्यटन रोड़) तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु अर्जित भूमि के संबंध में भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा-33 के अन्तर्गत भू-स्वामियों की आपत्तियों की सुनवाई हेतु बैठक ली गई।

पर्यटन मार्ग निर्माण हेतु अर्जित भूमि पर स्थापित परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन के संबंध में गठित समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी टिहरी द्वारा 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व में 18 काश्तकारों द्वारा परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन की मांग की गई थी, जिसके क्रम में अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था।

गठित समिति द्वारा पुनः सर्वे कर परिसम्पत्तियों का मूल्यांकन किया, जिसमें 13 लोगों द्वारा सहमति दी गयी जबकि 5 लोगों की परिसम्पत्तियों का सर्वे टीम द्वारा पुनः मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ।दीपक नेगी, लक्ष्मण सिंह, गंभीर सिंह,  देवेंद्र सिंह, अरविंद मोहन उनियाल की परसंपत्तियां का पुनः मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा जो तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी ।

इस बैठक में एसडीएम टिहरी कमलेश, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, जगदीश खाती, एसएलओ ऑफिस से नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा, बीना सेमवाल सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india