उत्तराखंड।।जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के चुनाव की समय सारणी की निर्धारित।


नरेंद्रनगर ।।()सू०वि०) राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की अधिसूचना दिनाक-25.05.2026 के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद की नगर पालिका परिषद् नरेन्द्रनगर के अध्यक्ष पद तथा सदस्य पदों के निर्वाचित कराये जाने हेतु समय-सारणी निर्धारित की गयी है।

निर्धारित समय सारणी के अनुसार नाम निर्देशन-पत्रों की बिक्री 27 व 29 मई 2026 को पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपरान्ह 05:00 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 30 मई 2026 पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक की जायेगी, नाम वापसी 31 मई पूर्वान्ह 10 बजे से सांय 3 बजे तक, निर्वाचन प्रतीक आंवटन का कार्य 01 जून को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक तथा मतदान 09 जून 2026 को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक व मतगणना 11 जून 2026 को पूर्वान्ह 08 बजे से कार्य समाप्ति तक की जायेगी ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर हेतु उक्त समस्त कार्य सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा तहसील नरेन्द्रनगर में किये जायेंगे ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस निर्वाचन में वही प्रकिया अपनाई जायेगी जो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्धारित की गयी है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सारणी के दौरान पड़ने वाले समस्त सार्वजनिक अवकाश दिवस पर भी सभी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे ।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india