टिहरी गढ़वाल।।”साइबर जागरुकता गाँव चलो अभियान” के द्वितीय चरण में थाना छाम के मैण्डखाल क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित।

कण्डीसौड़।। क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए हर गांव हर घर तक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी के निर्देशन में” साइबर जागरूकता गाँव चलो अभियान” के अंतर्गत आज दिनाँक 7-4-2026 को ग्राम कार्यक्रम थाना छाम के अंतर्गत ग्राम पंचायत इडियान में आयोजित किया गया।

अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल एवं ग्राम प्रधान इंडियान ज्ञान सिंह रावत,पन्दोगी प्रधान प्रतिनिधि जय कृष्ण भट्ट, प्रधान मजंरूवाल बबिता रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन रावत एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में इंडियान पंचायत घर में किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों एवं स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी माह तक थाना क्षेत्र अंतर्गत 74 ग्राम सभा में गांव-गांव / घर-घर जाकर लोगों को साइबर अपराधों से बचने की बारीकियों से अवगत कराना है।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष ने बताया कि यह जागरूकता अभियान कार्यक्रम पुरे थाना क्षेत्र के अंतर्गत समय-समय पर चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में सभी ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने साईबर क्राइम से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष द्वारा 15 साइबर प्रश्नों के माध्यम से लोगों के साइबर ज्ञान का टेस्ट लिया गया और इस टेस्ट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया।

थानाध्यक्ष ने साईबर क्राइम की शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शेयर किया।

जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व सामाजिक लोगों ने साईबर क्राइम से संबंधित जानकारी को लेकर अपने अपने विचार रखे।

अंत में थानाध्यक्ष द्वारा सभी लोगों को साइबर जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर  थान छाम की पुलिस टीम व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन देवी रावत, प्रधान पगारी सविता भट्ट,पूर्व प्रधान मंजरुवाल गोबिंद सिंह रावत,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एलम सिंह रावत,सुंदर सिंह गौनियाल, सब्बल सिंह चौहान,कार्यकर्ता भारत सिंह बिष्ट, विनोद सिंह रावत,नत्थे सिंह रावत,जयवीर सिंह, ग्राम प्रहरी पुलम सिंह,रामचंद्र भट्ट,राम किशोर भट्ट,विजयपाल सिंह,श्रीमती लक्ष्मी देवी श्रीमती उर्मिला देवी,जुगनी देवी,बबिता देवी,रिंकी देवी,एवं स्कूली बच्चें व ग्रामीण मौजूद रहे

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india