उत्तराखंड।।नई टिहरी में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत जिलाधिकारी ने किया मार्च फास्ट का शुभारंभ।

टिहरी लेक फेस्टिवल में खेलों की धूम, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में 16 टीमें मैदान में।

टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)नई टिहरी में पडियार हाउस (नियर डाइजर) से बौराड़ी स्टेडियम तक जनरल के.एम. करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली सभी 16 टीमों के खिलाड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट निकाला गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा मार्च पास्ट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन रावत भी उपस्थित रहे।

टिहरी झील महोत्सव –2026 के अंतर्गत बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय जनरल के.एम. करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें ओल्ड स्टार टिहरी, टिहरी यंग, नॉर्थ कमांड, आईआईएमटी मेरठ, 13 गढ़वाल राइफल, 16 गढ़वाल राइफल, पिथौरागढ़ एफसी, हरियाणा सिटी एफसी, आरआरएफसी रुद्रप्रयाग, नोएडा एफसी, दून वारियर्स एफसी, यंग स्टार देहरादून, कोटद्वार एफसी, दिल्ली पुलिस, गढ़वाल हीरोज दिल्ली तथा सम्राट स्पोर्ट्स की टीमें शामिल हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट, जिसकी शुरुआत वर्ष 1951 में पुरानी टिहरी से हुई थी, अब प्रत्येक वर्ष नई टिहरी में भी आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे यहां के प्राकृतिक वातावरण का आनंद लें और अपने साथ टिहरी की यादगार स्मृतियां लेकर जाएं।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि टिहरी के पर्यटन और पहचान को आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने खिलाड़ियों से टिहरी झील एवं जनपद के अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने की अपील की।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सभी टीमों के खिलाड़ी तथा टीम प्रबंधक उपस्थित रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india