उत्तराखंड।।टिहरी में जिला पंचायत सदस्यों के जिला संगठन का हुआ गठन।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठन।

टिहरी गढ़वाल।।जिला पंचायत कार्यालय, टिहरी गढ़वाल में आज जिला पंचायत सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

जनपद टिहरी में जिला पंचायत सदस्यों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों, क्षेत्रीय विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से “जिला पंचायत सदस्य जिला संगठन” का गठन किया है।

बैठक में जिले भर से कुल 37 सदस्य उपस्थित रहे।

इस संगठन के गठन से पंचायत प्रतिनिधियों को एक साझा मंच मिलेगा,जहां वे अपनी समस्याओं, सुझावों एवं विकास योजनाओं पर समन्वय बनाकर कार्य कर सकेंगे।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने एकमत होकर मंदार क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य श्री विजयपाल सिंह रावत को संगठन का जिला अध्यक्ष निर्विरोध चुना।

श्री विजयपाल रावत के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यकारिणी के गठन में संरक्षक के रूप में श्री गंभीर सिंह भंडारी एवं श्री हुकम सिंह भंडारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

उपाध्यक्ष पद पर श्री आशीष जोशी,श्री सुनील प्रसाद जुयाल,श्रीमती पुष्पा भट्ट तथा श्री शिशपाल सजवाण को मनोनीत किया गया।

महासचिव पद की जिम्मेदारी श्री अनुज लाल शाह को दी गई।

सचिव पद के लिए श्री देवेन्द्र भट्ट और श्रीमती सविता देवी को नियुक्त किया गया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री ताजबीर सिंह खाती को चुना गया।

मीडिया प्रभारी के लिए श्री विक्रम सिंह घणाता एवं श्रीमती शैला रमोला को जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं प्रदेश कार्यकारिणी के लिए श्री राजेंद्र रांगड़ एवं श्रीमती मधु कण्डारी,जोत सिंह असवाल को नामित किया गया।

संगठन के गठन की प्रक्रिया श्री वीरेन्द्र सिंह कण्डारी (पूर्व प्रमुख नरेंद्रनगर) एवं श्री मान सिंह रौतेला (उपाध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी) की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने,जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा जिला स्तर पर विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि लंबे समय से पंचायत स्तर पर उठाए जा रहे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपेक्षित कार्यवाही नहीं हो पा रही थी,जिसके चलते एक सशक्त संगठन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि नवगठित संगठन का मुख्य उद्देश्य जनपद के सभी जिला पंचायत सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित करना,विकास कार्यों में तेजी लाना, शासन-प्रशासन तक स्थानीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा पंचायतों को सशक्त बनाना है।

संगठन के पदाधिकारियों का चयन भी बैठक के दौरान किया गया,जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिला संगठन अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्यों ने आशा जताई कि यह संगठन जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और विकास कार्यों को नई दिशा देगा।

जिला पंचायत संगठन के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह रागड़ ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सुनवाई नही हो रही है जिसके क्रम में सर्वसम्मति से जिला पंचायत सदस्य संगठन का गठन किया गया।

अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर जनपद के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में अंजली देवी,मकानी देवी,उर्मिला राणा, शकुंतला पवार,लक्ष्मी पंवार,कविता देवी,गीता डबराल,सीता मनवाल,विजय देवी,दर्शनी रावत, दीक्षा नेगी,ममता रावत,धनपाल सिंह बिष्ट सहित अन्य जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india