टिहरी गढ़वाल।। (सू.वि.)सेवा, सुशासन और विकास” के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याणकारी शिविरों का आयोजन।

उत्तराखण्ड शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 18 जून से 20 जून, 2026 तक जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रदर्शनी एवं जन कल्याणकारी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

यह कार्यक्रम “सेवा, सुशासन और विकास” के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत की ओर : जन-जन तक विकास, हर घर कल्याण” थीम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बोराड़ी में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन रावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित स्टॉल लगाए गए।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

वहीं, प्रतापनगर विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज, रौनाद रमौली में भी जन कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india