टिहरी गढ़वाल।।विकासखण्ड थौलधार के जीआईसी मैण्डखाल ने विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम किया आयोजित।

कण्डीसौड़/मैण्डखाल।।पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज मैण्डखाल में वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूम धाम से मनाया गया।

छात्र- छात्राओं ने लोक सांस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक व ऐतिहासिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों व दर्शकों का मनमोह लिया।

वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख थौलधार श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी एवं अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने एवं समस्त अतिथियों ने रिवन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया।

स्टालों के निरीक्षण में ब्लाक प्रमुख ने शिक्षकों एवं छात्रों की प्रशंशा की।

ब्लाक प्रमुख श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि जब अभिभावक जागरूक होते हैं एवं विद्यालय परिवार का सहयोग करते हैं तो निश्चित ही अच्छा शैक्षणिक वातावरण बनता है,शिक्षकों का भी मनोबल बढ़ता है।

विद्यालय प्रधानाचार्य व पीटीए अध्यक्ष द्वारा विद्यालय में बैठक सभागार के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति की मांग की।

उन्होंने कहा कि वह अपने व सरकार स्तर से संज्ञान लेंगे और जो भी तात्कालिक आवश्यकता के अनुरूप संभव होगा वह विद्यालय हित में किया जाएगा।

ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भण्डारी ने कार्यक्रम की सरहाना करते हुए कहा कि विद्यालय का नया सभागार भवन जल्दी ही बनाया जाएगा।

उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने पर बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

इससे पूर्व छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत वैज अलंकृत एवं शाल भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विजेंद्र सिंह भंडारी ने किया।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं द्वारा शिक्षाप्रद व लोकसंस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों व दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

जिला पंचायत सदस्य धमाड़ी सुनील प्रसाद जुयाल ने कहा कि छात्रों को अनुशासित व सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में इसी तरह सक्रिय रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विद्यालय की और से मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उस जिम्मेदारी का निर्वहन करने की पुरी कोशिश करुंगा।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में किसी भी कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि कक्षा दस उत्तीर्ण करने के बाद जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आनलाईन क्लासों का आयोजन किया जा रहा है,सभी छात्र उसमें प्रतिभाग कर उसका लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्या श्री संजय बधानी ने समस्त अतिथियों का एवं अभिभावकों व विद्यालय परिवार का कार्यक्रम को सफल बनाने एवं उसमें सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

वहीं कार्यक्रम में हिमोत्थान संस्था के द्वारा एवं जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल के माध्यम से विद्यालय में 180 पीस कबड्डी मैट दी गई जिसका उद्घाटन ब्लाक प्रमुख थौलधार एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

हिमोत्थान संस्था के ब्लाक काॅडीनेटर रोशनलाल गौड़ ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा थौलधार ब्लाक के क‌ई विद्यालयों में शिक्षा व अन्य गतिविधियों से संबंधित कार्यों पर काम कर रही है।

इस अवसर पर विशिष्ट अथिति पीटीए अध्यक्ष श्री प्रेमलाल जुयाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष मैण्डखाल श्री श्रीकृष्ण नौटियाल, प्रधान पगारी श्रीमती सबिता भट्ट, प्रधान इडियान श्री ज्ञान सिंह रावत, प्रधान पंदोगी श्रीमती संगिता भट्ट, प्रधान प्रतिनिधि कौशल श्री सोबत सिंह भण्डारी,श्री गीताराम सेमवाल,श्री नैन सिंह सेमवाल,श्री विनोद रावत, रोशनलाल गौड़ हिमोत्थान,क्षेत्र पंचायत सदस्य इडियान श्रीमती सुमन रावत,प्राथमिक विद्यालय मैण्डखाल संगीता नेगी,कस्तूरबा गांधी कौशल श्रीमती संध्या बागड़ी, सुनंदा थपलियाल,रजत पंवार,सोनी देवी,रेखा देवी,रींकी देवी एवं विद्यालय परिवार से श्रीमती मंजू रमोला, संगीता सेमवाल,अनिता जाटव, रामेश्वरी देवी,शुशील गौड़, राजेश राणा,उम्मेद सिंह पुंडीर,नरेश कुमार,हरीश बंगवाल, विशाल रावत,राजमोहन रावत,नारायण भट्ट,संदीप पुरषोड़ा,ओमप्रकाश सेमवाल,विनय उनियाल,हुकम सिंह चौहान,बुद्धी लाल,बबली भट्ट,खजानी देवी,चंदा देवी आदि मौजूद रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india