उत्तराखंड।।जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद टिहरी में एक अच्छी पहल को दिया बढ़ावा।

हाई केस प्रेगनेंसी के साथ,तीमारदार को भी मिलेगी भोजन एवं ठहरने की होगी व्यवस्था।

टिहरी गढ़वाल।।जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी एवंब्लॉकवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारियो(एमवाईसी)से रेफलर केस ,चाइल्ड, सेक्स रेशों एवं हाई केस प्रेगनेंसी के मामलों की गहनता से जानकारी लेते हुए समीक्षा बैठक ली।

संबंधित चिकित्साधिकारी एक महीने के भीतर ब्लॉकवार अपनी-अपनी कार्य वर्किंग एवं कैसे जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को शुव्यवस्थित किया जा सकता है,प्रेजेंटेशन के साथ उपस्थित होने के कड़े निर्देश।

समीक्षा के दौरान चाइल्ड, सेक्स रेशों मैं चंबा, फाकोट एवं थौलधार की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित चिकित्सकों को चाइल्ड, सेक्स रेशों की कमी को दूर करने हेतु विशेष निगरानी बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पिछले एक साल का रेफलर केसों का डाडा का संज्ञान लेते हुए कहां की संबंधित चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले की जिस चिकित्सालय मैं पीड़ित व्यक्ति को रेफलर किया जा रहा है क्या वहां पर पीड़ित को उपयुक्त उपचार मिल पाएगा या नहीं,संबंधित चिकित्सालय के डॉक्टर से रेफलर से पहले संपर्क अवश्य ले इसके अलाव प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में यह डाटा उपलब्ध होना चाहिए की किन कारणों से रेफलर किया गया एवं किस चिकित्सालय में किया गया, क्या पीड़ित व्यक्ति को वहां पर उपयुक्त उपचार मिला रहा या नहीं की जानकारी समय-समय लेने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि आम व्यक्ति को एक बेहतरीन उपचार मिल सके ऐसा हम सभी का प्रयास होना चाहिए।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में एक अच्छी पहल हाई केस प्रेगनेंसी के साथ तीमारदार को भी मिलेगी यह सुविधा

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान ब्लॉक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए है कि हाई केस प्रेगनेंसी मैं जो निशुल्क सुविधा भोजन ठहरने इत्यादि व्यवस्था दी जाती है वह मरीज के तिमादार को भी देना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि धन की कोई कमी नहीं है,संबंधित डॉक्टर अपने नियर बाय होटल एवं धर्मशाला में भी एक निश्चित धनराशि में यह व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें ताकि हाई प्रेगनेंसी मामलों में मैरिज एवं तीमारदार को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्साधिकारियों कोएक महीने के भीतर ब्लॉकवार अपनी-अपनी कार्य वर्किंग एवं कैसे जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को शुव्यवस्थित किया जा सकता है, प्रेजेंटेशन के साथ उपस्थित होने के कड़े निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीएमओ श्याम विजय, सीएमएस बौराड़ी अमित राय, सीएमएस नरेन्द्र नगर डाँ सुनीता,क्षय रोग जितेन्द्र भण्डारी,डाँ संजय मिश्रा,डॉ पोखराज के अलाव संबंधित सीएससी पीएससी के चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

टिहरी गढ़वाल।।जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निर्माणाधीन शहीद स्थल मैन बाजार नई टिेहरी में नागरिक मंच एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पदाधिकारी एवं कार्यदाई संस्था टीचडीसी के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था टीचडीसी ने जिलाधिकारी को बताया कि दो माह के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा साथ ही

पदाधिकारियों द्वारा जो छोटी-छोटी समस्याएं बताई गई उन्हें भी पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को दिए।

इस अवसर पर महा प्रबंधक टीएचडीसी विजय सहगल राकेश थपलियाल, बीकेटीसी के सदस्य दिनेश डोभाल आदि उपस्थित रहे।


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुव्यवस्थित / सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद स्तर पर किए नोडल अधिकारी नामित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुव्यवस्थित / सफल संचालन के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नामित कर कार्य आंवटित किए ।

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिपाठी को
एसआई आर के दौरान ईसीआईनेट तथा बीएलओ नेट से संबधित तकनीकी कार्य तथा आयोग / मुख्य निर्वाचन अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित संबंधित अन्य समस्त कार्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डी.के शर्मा को आयोग द्वारा एसआईआर की घोषणा के उपरान्त निर्धारित प्रपत्रों की छपाई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों को वितरण तथा बीएलओ के प्रयोगार्थ आवश्यक लेखन सामग्री का आंकलन कर अधिप्राप्ति संबंधी कार्य,प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के एल टम्टा को
नोडल अधिकारी मीडिया / पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान समस्त मीडिया संबंधी कार्य व प्रचार प्रसार करने,जिला विकास अधिकारी मो. असलम को
नोडल अधिकारी राजनैतिक दल/ राज नैतिक दलों से समन्वय स्थापित करते हुए दैनिक सूचनाओं पत्राचार का आदान-प्रदान करने तथा जिला मुख्यालय स्तर पर दलों के साथ अहुत बैठकों का कार्यवृत्त तैयार करने,

उप महाप्रबन्धक टीएचडीसी गणेश भट्ट को नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूम गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय में स्थापित कन्ट्रोल/हेल्प डेस्क में कार्यरत कार्मिकों के कार्यों का पर्यवेक्षण तथा प्राप्त दैनिक शिकायतों सुझावों एवं दैनिक सूचनाओं / पत्राचार का आदान-प्रदान करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड को सूचना प्रेषित करने,

एआरटीओ राजेन्द्र विराटिया को नोडल अधिकारी परिवहन / पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान आवश्यकता के अनुसार वाहन व्यवस्था संबंधी कार्य करने, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा को नोडल अधिकारी संख्यांकि / पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचक व रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से प्राप्त दैनिक सूचनाओं का संकलन कर जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराने,

डीपीआरओ मोहम्मद मुस्तफा खान, को नोडल अधिकारी प्रशिक्षण / एसआई आर सम्बन्धी कार्यों के दृष्टिगत जनपद के समस्त ERO AERO, DLMTS ALMTS, BLO Supervisior. BLO आदि का जनपद / विधान सभा स्तर पर गतिमान प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु प्रशिक्षण सामग्री तैयार करना तथा निर्वाचक राजस्ट्रीकरण अधिकारियों से समन्वयः स्थापित करते हुए नियुक्त DLMISALMIS के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित करने, उप प्रबन्धक दूर संचार विभाग बलवंत सिंह को नोडल अधिकारी संचार व्यवस्था / SIR के दौरान जनपद क्षेत्रातर्गत विभिन्न सर्विस प्रदाता नेट के सुचारू रूप से संचालन के अनुसरण/पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे समय-समय पर अध्यावधिक स्थिति से जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करने,

डीपीआरओ संजय गौरव को नोडल अधिकारी बीएलओ सहायता ग्रामीण क्षेत्र / SIR कार्य हेतु ग्रामीण क्षेत्र में बीएलओ के रूप में तैनात कार्मिकों का पर्यवेक्षण / समन्वय तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने नोडल अधिकारी बीएलओ शहरी क्षेत्र / डीएसओ मनोज कुमार डोभाल को SIR कार्य हेतु शहरी क्षेत्र में बीएलओ के रूप में तैनात कार्मिकों का पर्यवेक्षण/ समन्वय तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने सम्बन्धी कार्य आंवटित किये गये ।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india