उत्तराखंड।।डीएम  टिहरी नितिका खण्डेलवाल ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश।

राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों में ढिलाई बरतने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश।

टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गईं।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, और सड़क के गड्ढों व अन्य खतरों (ब्लैक स्पॉट) को ठीक करना है। 

बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात को सुगम बनाने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी को यात्रा सीजन के दौरान यातायात दबाव को देखते हुए चिन्हित स्थानों पर व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करने हेतु स्थलीय निरीक्षण कर उपर्युक्त स्थानों का चयन करें।

उन्होंने कहा कि जहां दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है,ऐसे मार्गों पर विशेष निगरानी, सी.सी.टी.वी. कैमरों की स्थापना,दुर्घटना संवेदनशील स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने ऋषिकेश से तोता घाटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिसंवेदनशील स्थानो का एसडीएम कीर्ति नगर,एनएच एच एवं पुलिस सयुंक्त स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत सुस्पष्ट रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,ताकि संभावित दुर्घटना स्थानों पर सुरक्षात्मक क्रैश बैरियर का कार्य शीघ्र किया जा सके।

सड़क सुरक्षा के दौरान सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कतिपय ठेकेदारों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि संबंधित ठेकेदारों के साथ संपर्क करते हुए कार्यों में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने कहा कि यदि उसके बाद भी कार्य में तेज गति देखने को नहीं मिलती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना सुनिश्चित करे।

जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारियों को यात्रा सीजन शुरू होने से पहले रोस्टर तैयार करते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों को युद्ध स्तर पर करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन में कहीं पर भी रोड सेफ्टी के कारण कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी बीआरओ की होगी।

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को सभी वाहनों का फिटनेस अनिवार्य रूप से चेक करने के कड़े निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह,अधीक्षण अभियंता के एस नेगी,उप जिलाधिकारी आशीष,नीलू चावला मंजू राजपूत अंकित राज अल्केश नौटियाल,एआरटीओ सत्येंद्र राज,पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल के अलावा संबंधित तहसीलदार उपस्थित रहे।

टिहरी गढ़वाल।। (सू0वि0)जिलाधिकारी ने न्यायिक और राजस्व कार्यों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।

लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर देने के निर्देश

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,पटल सहायकों एवं संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट नि्देश दिए कि कायों का समय पर निस्तारण सुनिश्रित करें ताकि कोई कार्य लंबित न रहे।

जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को रोस्टर के तहत अवैध शराब बिक्री एवं ओवर रेट बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गहनता से छपेमारी के आदेश दिए साथ ही बकाय राजस्व की वसूली में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने कहा पुलिस एवं एसडीएम भी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत भी चैकिंग अभियान चलाना सुनिश्चित करें।

अभियोजन विभाग के पुराने मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित उप जिला अधिकारियों को तहसील स्तर पर लगातार कोर्ट का संचालन करते हुए पुराने वादों, 143 मामले,305, सीमांकन, फौजदारी, वसूली, खतोनी, अंशदान एवं अन्य मामले का युद्ध स्तर पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह,अधीक्षण अभियंता के एस नेगी ,उप जिलाधिकारी आशीष , नीलू चावला मंजू राजपूत अंकित राज अल्केश नौटियाल,एआरटीओ सत्येंद्र राज, पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल के अलाव संबंधित तहसीलदार उपस्थित रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india