उत्तराखंड।।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण।

टिहरी गढ़वाल।।(सू0वि0)जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने आज मंगलवार को नई टिेहरी में स्थापित वेयरहाउस मैं रखें ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड के रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने एफएलसी हॉल, डबल लॉक सिस्टम सहित वेयरहाउस के विभिन्न ब्लॉकों का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में तैनात सुरक्षा व्यवस्थाओं, फायर सेफ्टी उपकरणों तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जा सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है,इसलिए वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाओं को समय-समय पर जांचते हुए आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराए जाएं।

निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विशाल चौहान, तहसीलदार धीरज राणा, बीजेपी प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, कांग्रेस प्रतिनिधि गबर सिंह, निर्वाचन से जवाहर सिंह, देवेंद्र कुमार, मनोज भट्ट आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जनपद के उप तहसील मदन नेगी, पट्टी धारमण्डल के ग्राम जलवाल गाँव मल्ला, डाकघर मदन नेगी में शीघ्र केंद्रीय विद्यालय संचालित।

प्रतापनगर।।जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह बड़ी सौगात है तथा इस नए केंद्रीय विद्यालय के खुलने से टिहरी गढ़वाल के इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।खासकर दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को अब केंद्रीय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्था में शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, 27 दिसंबर 2024 को भारत सरकार ने नागरिक एवं रक्षा क्षेत्र के अंतर्गत 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी थी।

बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टिहरी गढ़वाल जनपद में एक नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को हरी झंडी दे दी है। यह विद्यालय सत्र 2026-27 से संचालन प्रारंभ करेगा।

इसी क्रम में अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन दीपेश गहलोत के द्वारा केंद्रीय विद्यालय मदन नेगी, जिला टिहरी गढ़वाल को भी स्वीकृति प्रदान की गई थी।

जनपद टिहरी गढ़वाल के नये केन्द्रीय विद्यालय भूमि और अस्थायी भवन की औपचारिकताएं पूरी कर इस विद्यालय के संचालन के लिए आवश्यक भूमि संबंधित प्रायोजक प्राधिकरण द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन को हस्तांतरित कर दी गई थी।साथ ही, विद्यालय के प्रारंभिक संचालन हेतु अस्थायी भवन को भी उपयुक्त पाया गया है। इन आवश्यक शर्तों के पूरा होने के बाद विद्यालय को तत्काल प्रभाव से शुरू करने की अनुमति दी गयी है।

बता दें कि यह केंद्रीय विद्यालय उप तहसील मदन नेगी, पट्टी धारमण्डल के ग्राम जलवाल गाँव मल्ला, डाकघर मदन नेगी में संचालित होगा।

प्रारंभिक कक्षाएं और भविष्य की योजना के तहत विद्यालय की शुरुआत कक्षा 01 से 05 तक की पढ़ाई से होगी, जिसमें प्रत्येक कक्षा में एक-एक अनुभाग संचालित किया जाएगा।

भविष्य में आवश्यकतानुसार और स्वीकृति के आधार पर विद्यालय का विस्तार किया जाएगा केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्राचार्य व नोडल अधिकारी प्रदीप चंद्र थपलियाल ने बताया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रवेश प्रक्रिया तथा भूमि एवं अस्थायी भवन से जुड़ी सभी शेष औपचारिकताएं 30 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india