उत्तरकाशी।।जिला अस्पताल उत्तरकाशी में स्थानीय विधायक सुरेश चौहान ने दो डायलिसिस मशीनों का किया विधिवत उद्घाटन।

जनपद उत्तरकाशी में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत माननीय विधायक गंगोत्री उत्तरकाशी श्री सुरेश चौहान के कर कमलों द्वारा जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में दो नई डायलिसिस मशीनों का विधिवत उद्घाटन किया गया।

यह पहल जनपद के मरीजों को बेहतर एवं सुलभ उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है।

गंगोत्री विधायक ने कहा कि ज्ञात हो कि जनपद में अब तक सीमित संख्या में डायलिसिस मशीनें उपलब्ध होने के कारण किडनी संबंधी मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि दो न‌ई मशीनों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा,जिससे उन्हें अन्य जनपदों की ओर जाने की आवश्यकता में भी कमी आएगी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को जनहित में अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी. एस. रावत, प्रमुख अधीक्षक डॉ पी एस पोखरियाल, डॉ मानसी, वरणा (एसपीएमओ), हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india