टिहरी गढ़वाल।।जिला बार एसोसिएशन टिहरी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने शपथ दिलाई।
उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अधिवक्ता के हितों में कार्य करने की अपेक्षा की है।
उन्होंने कहा कि वादकारियों को सुलभ और समय पर न्याय मिले इसके लिए बार और बेंच के बीच में बेहतर समन्वय हो।
शनिवार को आयोजित बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पहुंचे न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।
उन्होंने अध्यक्ष जयवीर रावत, सचिव चंद्रभान राणा, उपाध्यक्ष दिनेश उनियाल, सहसचिव कविता भट्ट, कोषाध्यक्ष पवना, ऑडिटर प्रेम बनगांई, पुस्तकालयाध्यक्ष राम स्वरूप जोशी और सदस्य केसर सिंह राणा, महावीर उनियाल, पराग जैन, शांति प्रसाद भट्ट, बीना सजवाण, यशपाल रावत को शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण कराया गया। न्यायमूर्ति तिवारी ने कहा कि न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता परिवार की तरह रहें और आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि जीवन में यदि तरक्की करनी है तो अनुशासन को जरूर अपनाएं।
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रहते जब भी टिहरी की कोई समस्या आएगी, तो उसका प्राथमिकता से हल करेंगे। न्यायमूर्ति आलोक माहरा ने कहा कि अधिवक्ताओं को वादकारियों के न्याय के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। जिला जज नितिन शर्मा ने कहा कि सभी का लक्ष्य होना चाहिए कि जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर न्याय मिल सके।
इस मौके पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि, एडीजे नसीम अहमद, कुटुंब न्यायाधीश अब्दुल कयूम, सीजेएम रिंकी साहनी, एसीजेएम ऐश्वर्या बोरा, मिथिलेश पांडे, कुसुम साहनी, जयप्रकाश पांडेय, अनिल शर्मा, दिनेश सेमवाल, देवेंद्र दुमोगा, उमादत्त डंगवाल, आनंद बेलवाल आदि मौजूद थे।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

