टिहरी गढ़वाल।।(सूचना विभाग)जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल दीपक रावत ने बताया कि चतुर्थ टिहरी कप महिला फुटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन दिनांक 09 मार्च, 2026 को पीटीसी मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 07 मार्च, 2026 को किया गया था।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल मैच मुनस्यारी (पिथौरागढ़) एवं चमोली के मध्य खेला गया, जिसमें चमोली ने 1–0 से मुनस्यारी (पिथौरागढ़) को पराजित किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच उत्तरकाशी (हॉस्टल) एवं बागेश्वर के बीच खेला गया,जिसमें बागेश्वर ने 1–0 से जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबला चमोली एवं बागेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें चमोली ने 1–0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार द्वारा भी विजेता एवं उप विजेता टीमों को अपनी ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।
परिवाहन विभाग टिहरी की बड़ी कार्यवाही
27 वाहनों के किए चालान 07 वाहन किए सीज।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार कल सोमवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई।
इस दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना टैक्स, बिना फिटनेस, ट्रिपल राइडिंग आदि नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 27 वाहनों के चालान किए गए तथा 07 वाहनों को सीज़ किया गया।
एआरटीओ सतेंद्र राज ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
चेकिंग अभियान के दौरान नरेंद्र मियाँ,अनंत राम,अर्जुन,नवीन तथा विपिन,रोहन और मोनिका भी उपस्थित रहे।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

