टिहरी।।UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा होगी कल ADM टिहरी ने परिक्षा केंद्रों का किया औचक निरक्षण।

टिहरी।।(सू.वि.) रविवार को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने प्रताप इंटर कॉलेज, बालिका राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने परीक्षा केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा, निगरानी, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता बरती जाए तथा आयोग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने बौराड़ी स्थित जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता सहित सम्बंधित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india