उत्तराखंड।।गांधी पार्क देहरादून से MSW प्रशिक्षितों की न‌ई कार्यकारिणी का एलान आउटसोर्सिंग बंद कर नियमित भर्ती करे सरकार।

MSW प्रशिक्षितों का बड़ा एलान राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार और पिथौरागढ़ में आउटसोर्सिंग बंद कर नियमित भर्ती करे सरकार।

​देहरादून।। ​राजधानी के गांधी पार्क में ‘उत्तराखंड समाजकार्य परिषद’ के ऐतिहासिक गठन के साथ ही प्रदेश के MSW (मास्टर ऑफ सोशल वर्क) प्रशिक्षित पेशेवरों ने स्थाई रोजगार के मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है।

परिषद ने विशेष रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार और राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में चिकित्सा समाज कल्याण अधिकारी (MSWO) के पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने की प्रक्रिया पर कड़ा ऐतराज जताया है।

​परिषद ने दो-टूक शब्दों में कहा है कि हरिद्वार और पिथौरागढ़ जैसे महत्वपूर्ण मेडिकल कॉलेजों में संवेदनशील पदों पर आउटसोर्सिंग के बजाय योग्यता आधारित नियमित भर्ती का विज्ञापन तुरंत जारी किया जाना चाहिए।

परिषद की सरकार से मुख्य मांगें निम्न प्रकार से है​।

आउटसोर्सिग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को खत्म किया जाए।

राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार और पिथौरागढ़ के सृजित पदों को तत्काल आउटसोर्सिंग के दायरे से बाहर कर नियमित सरकारी भर्ती के माध्यम से भरा जाए।​

पद सृजन का विस्तार हो जैसे मेडिकल कॉलेजों की तर्ज पर प्रदेश के सभी जिला,उपजिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में भी MSWO के पदों का सृजन हो।​MSW डिग्री धारकों को प्राथमिकता मिले एवं समाजकार्य के क्षेत्र में केवल प्रशिक्षित शोधार्थियों और डिग्री धारकों को ही नियुक्त किया जाए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सामाजिक परामर्श की गुणवत्ता बनी रहे।

​परिषद की नई टीम का एलान​बैठक में सर्वसम्मति से समाजकार्य की गरिमा और युवाओं के रोजगार हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

न‌ई कार्यकारिणी में ​प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल रावत,​ कोषाध्यक्ष डॉ० रंजीता जुयाल​,प्रदेश महामंत्री रमेश गड़िया (देहरादून), अंकुर रावत (देहरादून) एवं अतुल सती (श्रीनगर) ​प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द चौहान (देहरादून), विपिन चंद्र (देहरादून), अनुराधा दूधपुडी़ (देहरादून) एवं आशीष पंत (श्रीनगर),प्रदेश सचिव योगेश पाण्डेय (मसूरी), अजय बडोनी (दिल्ली), डिम्पल थपलियाल (देहरादून), अंजलि पंवार एवं नयन पंथारी।​कार्यकारिणी सदस्य संगठन की मजबूती हेतु दीप्ती पुरोहित, हरीश पेंन्युली, सुषमा नेगी एवं खुशबू भंडारी को सदस्य बनाया गया है।

वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व विनय बहुगुणा को दिया गया है।​

संरक्षक मंडल में मार्गदर्शक के रूप में डॉ.जय प्रकाश भट्ट (श्रीनगर), राकेश डोबाल (देहरादून), मनवीर माही (देहरादून), डॉ. नितिन बिष्ट (उत्तरकाशी) इत्यादि सम्मिलित हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल रावत ने कहा कि हरिद्वार और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों के पदों पर आउटसोर्सिंग योग्य MSW युवाओं के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय पर नही जागी तो शुरू होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द ही नियमित भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं करती है,तो परिषद जिला स्तर पर इकाइयों का गठन कर पूरे उत्तराखंड में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

​अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संकल्प लिया गया कि समाजकार्य परिषद युवाओं के रोजगार और पेशेवर शोध के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

MSW प्रशिक्षितों के सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें आशा है कि न‌ई कार्यकारिणी सब के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india