कमान्द।।खंड स्तरीय संस्कृत छात्र स्पर्धा थौलधार के द्वितीय दिवस की वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कमान्द में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं।
प्रतियोगिताओं में विकासखंड थौलधार के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर संस्कृत भाषा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल कमान्द के अध्यक्ष श्री पवन सिंह रावत एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
अतिथियों ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि संस्कृत केवल प्राचीन भाषा ही नहीं,बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि श्री पवन सिंह रावत ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्य श्री मनीष राणा, समस्त विद्यालय स्टाफ एवं निर्णायक मंडल को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
नाटक प्रतियोगिता।
प्रथम — सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार
द्वितीय — इंटर कॉलेज नागराजाधार
तृतीय — राजकीय इंटर कॉलेज कांडीखाल
समूह नृत्य प्रतियोगिता।
प्रथम — राजकीय इंटर कॉलेज कठखेत
द्वितीय — राजकीय इंटर कॉलेज मैण्डखाल
तृतीय — राजकीय इंटर कॉलेज कंडीसौड़
संस्कृत समूहगान।
प्रथम — इंटर कॉलेज मैण्डखाल
द्वितीय — इंटर कॉलेज कठखेत
तृतीय — इंटर कॉलेज नागराजाधार
वाद-विवाद प्रतियोगिता।
प्रथम — इंटर कॉलेज नागराजाधार
द्वितीय — इंटर कॉलेज मैण्डखाल
तृतीय — राजकीय इंटर कॉलेज कंडीसौड़
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता।
प्रथम — इंटर कॉलेज नागराजाधार
द्वितीय — इंटर कॉलेज मैण्डखाल
तृतीय — राजकीय इंटर कॉलेज छाम
आशु भाषण प्रतियोगिता
प्रथम — इंटर कॉलेज नागराजाधार
द्वितीय — इंटर कॉलेज बंगियाल
कनिष्ठ वर्ग के संस्कृत नाटक में सरस्वती विद्या मंदिर कंडीसौड़ प्रथम, राइका० नागराजाधार (नगुण) द्वितीय, राइका० मैंडखाल तृतीय, संस्कृत नृत्य में सरस्वती विद्या मंदिर कण्डीसौड़ प्रथम, राइका० मैण्डखाल द्वितीय, राइका० नागराजाधार (नगुण) तृतीय,संस्कृत समूहगान में राइका० मैण्डखाल प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर कंडीसौड़ द्वितीय, राइका० नागराजाधार (नगुण) तृतीय, श्लोक उच्चारण में राइका० कटखेत प्रथम, राइका० नागराजाधार (नगुण) द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर कण्डीसौड़ तृतीय,संस्कृत वाद-विवाद राइका० कटखेत प्रथम, राइका० नागराजाधार (नगुण) द्वितीय, राउमावि० घोन तृतीय,संस्कृत आशु भाषण में राइका० नागराजाधार (नगुण) प्रथम, राइका० बंगियाल द्वितीय, राइका० बाण्डा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार एवं आयोजक मंडल ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिला।
प्रगति मिडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

