छाम/कण्डीसौड़ ।।टिहरी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 361 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार को भी सीज कर दिया है।
थाना छाम पुलिस द्वारा 10 अगस्त की रात मटियाली क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक ब्रेजा कार को रोककर जांच की।
वाहन में सवार व्यक्ति ने खुद को कांवड़ यात्री बताते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
संदेह होने पर पुलिस टीम ने वाहन और सामान की तलाशी ली, जिसमें 361 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र रोशन, निवासी पानीपत, उम्र 41 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चरस की सप्लाई के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
एसएसपी टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों और संदिग्ध वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान जारी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 मनवीर चौहान, एएसआई जुगल भट्ट, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल मुकेश भट्ट, कांस्टेबल अमरेश, कांस्टेबल अनूप भट्ट एवं चालक गंभीर शामिल रहे।
टिहरी पुलिस का संदेश: “नशे पर प्रहार, सुरक्षित देवभूमि का संकल्प।”
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

