उत्तराखंड।।उत्तराखंड में जनगणना की तैयारी तेज, 1 दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण।

देहरादून।।उत्तराखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में जनगणना का पहला चरण 1 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 4 जनवरी 2027 तक चलेगा।

अधिसूचना के मुताबिक उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा के गैर-बर्फीले क्षेत्रों में इस अवधि के दौरान जनगणना संबंधी कार्य किए जाएंगे।

वहीं नागरिकों को 16 से 30 नवंबर 2026 के बीच अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
इसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक दोबारा जांच का चरण आयोजित किया जाएगा।

गैर-बर्फीले क्षेत्रों के लिए जनगणना की संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 की रात 12 बजे निर्धारित की गई है।

इस समय की स्थिति को जनगणना के आंकड़ों का आधार माना जाएगा।
वहीं बर्फीले क्षेत्रों के लिए अलग समय-सारिणी निर्धारित की गई है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले इलाकों में जनगणना की संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे रखी गई है।
विधानसभा चुनाव के चलते पहले शुरू हो रही प्रक्रिया
सरकार की ओर से पिछले वर्ष बताया गया था कि देश के अधिकांश हिस्सों में जनगणना की संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 होगी।

हालांकि उत्तराखंड सहित कुछ राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मई 2027 के आसपास समाप्त होना है।

इसी को देखते हुए इन राज्यों में जनगणना की प्रक्रिया पहले शुरू की जा रही है।
जनगणना को लेकर जारी कार्यक्रम से राज्य में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।इससे आगामी जनसंख्या संबंधी आंकड़ों के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की योजना बनाने में भी महत्वपूर्ण आधार उपलब्ध होगा।

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india