छात्र-छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण एवं स्वच्छता का दिया संदेश।
मैण्डखाल।।वन विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित वन्य प्राणी सप्ताह के तहत मैण्डखाल अनुभाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वन्य प्राणी सप्ताह 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है,जिसका उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण,पर्यावरण सुरक्षा तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के लिए जागरूक करना है।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विद्यार्थियों ने वन्यजीवों के संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों एवं वन विभाग से जुड़े लोगों ने क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के माध्यम से वन वीट अधिकारी ने संदेश दिया गया कि वन्यजीव और वन हमारी प्राकृतिक विरासत हैं,इनके संरक्षण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
अनुभाग अधिकारी बुद्धी सिंह रावत ने जानकारी दी की जंगलों को स्वच्छ रखना,वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाना तथा उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से विशेष रूप से बच्चों में प्रकृति एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में मदद मिलती है।
विद्यार्थियों ने भी पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण नौटियाल, एवं छात्र छात्राएं विभागीय अनुभाग अधिकारी बुद्धी सिंह रावत,वन वीट अधिकारी नरेंद्र सिंह नेगी एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

