थौलधार।।टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) मुंबई और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से आज थौलधार ब्लॉक के ग्राम कुनेर में एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और डिजिटल हेल्थ मिशन के बारे में जागरूक किया गया।
TISS मुंबई के फील्ड इन्वेस्टिगेटर सुशील प्रसाद जोशी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) भल्डियाना CHO पूजा नेगी ने ग्रामीणों को विभिन्न संक्रामक और गैर-संक्रामक बीमारियों के लक्षणों व बचाव की जानकारी दी।
इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मिलने वाली नि:शुल्क जांच और उपचार सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
शिविर की मुख्य उपलब्धि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत 53 ग्रामीणों की आभा आईडी (ABHA ID) बनाना रही।
फील्ड इन्वेस्टिगेटर सुशील प्रसाद जोशी ने बताया कि इस कार्ड के माध्यम से ग्रामीण अब अपना मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकेंगे,जिससे भविष्य में इलाज के दौरान उन्हें कागजी रिपोर्ट साथ ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रवीना देवी और स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य टीम के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करने का आग्रह किया।
संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

