उत्तराखंड।।बादल गोस्वामी बने वॉइस ऑफ मीडिया के हरिद्वार जिलाध्यक्ष,पत्रकार हितों की आवाज को मिलेगी मजबूती।

देहरादून।।वॉइस ऑफ मीडिया उत्तराखंड इकाई ने संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों को मजबूत मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार बादल गोस्वामी को हरिद्वार जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।उनकी नियुक्ति से जनपद हरिद्वार में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वॉइस ऑफ मीडिया के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप काले एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल मास्के के निर्देशानुसार उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री बेणीराम उनियाल ने बादल गोस्वामी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
प्रदेश अध्यक्ष बेणीराम उनियाल ने विश्वास व्यक्त किया कि बादल गोस्वामी संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।साथ ही वे हरिद्वार जनपद में संगठन को मजबूत करने,पत्रकारों को एकजुट करने तथा पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं और पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है।

हरिद्वार में नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन की गतिविधियों को और व्यापक रूप देने में मदद मिलेगी।
बादल गोस्वामी की नियुक्ति पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

प्रगति मिडिया के संवाददाता सुनील जुयाल ने बादल गोस्वामी को जिला अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं प्रेषित की।

पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में हरिद्वार जिले में वॉइस ऑफ मीडिया की गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी तथा पत्रकारों की एकजुटता को मजबूती मिलेगी।

प्रगति मिडिया उत्तराखंड से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india