उत्तराखंड।। टिहरी में 13वें दिन भी जारी डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी।

टिहरी गढ़वाल।। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को तेरहवें दिन भी जारी रही। लंबे समय से लंबित 27 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने से नाराज इंजीनियर्सो ने लो०नि०वि० निरीक्षण भवन टिहरी के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार रोष व्यक्त किया।

महासंघ द्वारा 23 मार्च 2026 से शुरू की गई इस हड़ताल के चलते जनपद में निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं।

वहीं जल संस्थान और पेयजल निगम से जुड़े कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होने से पेयजल जैसी आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा चारधाम यात्रा की तैयारियां,हॉट मिक्स प्लांट कार्य,सेतु निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी असर पड़ा है।

शनिवार को आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता इं० सुरेन्द्र सिंह तनवर ने की जबकि संचालन इं० नितिन लेखवार ने किया।

इस दौरान शाखा सचिव आशीष मित्तल, जनपद सचिव इं० राजेन्ट सोढ़ी, मंडल अध्यक्ष इं० अंकित कुमार सैनी, मंडल उपाध्यक्ष शनिवार को आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता इं० सुरेन्द्र सिंह तनवर ने की, जबकि संचालन इं० नितिन लेखवार ने किया।

इस दौरान शाखा सचिव आशीष मित्तल, जनपद सचिव इं० राजेन्द्र सोढ़ी, मंडल अध्यक्ष इं० अंकित कुमार सैनी, मंडल उपाध्यक्ष इं० स्वाति चौहान, जनपद अध्यक्ष इं० दुर्गेश कुमार सहित बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर्स मौजूद रहे।

महासंघ की प्रमुख मांगों में कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति दूर करना, 10,16 और 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान, वर्ष 2014 के बाद नियुक्त अभियंताओं को 5400 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना और पेयजल निगम व जल संस्थान का राजकीय एकीकरण शामिल हैं।

इंजीनियर्स ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी,जिससे जनपद में विकास कार्यों पर और अधिक असर पड़ सकता है।

प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Designed, Developed & Powered by DBDITS Services Dehradun | wwsolution india