‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार,अब नागरीय क्षेत्र में भी सुनी जाएगी समस्याएं होगा निदान।
चम्बा।(चम्बा)उत्तराखण्ड राज्य सरकार के निर्देश में प्रदेश भर की सभी न्याय पंचायत स्तर पर ‘जन जन की सरकार–जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के सफलता के बाद अब नगर पालिका नगर/ नगर पंचायत क्षेत्रों की समस्याओं के निदान करने हेतु ‘जन जन की सरकार जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किये जा रहे है।
इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद का प्रथम कैंप चम्बा के बादशाहीथौल में आयोजित किया गया।
शिविर में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय,नगर पालिका परिषद चम्बा की अध्यक्ष शोभनी धनोला उपस्थित रहे।
शिविर में प्राप्त जन शिकायत में सुमन कॉलोनी वार्ड संख्या एक पूजा बडोनी द्वारा कॉलेज रोड की जीर्ण दशा को सुधारने की मांग पर जिलाधिकारी ने इण्टर लॉक टाइल्स लगाये जाने की बात कही।
लोनिवि कॉलोनी चम्बा से मुन्नी देवी द्वारा उनकी कॉलोनी में पुश्ता टूटने से मकानों को खतरा होने की शिकायत पर सम्बन्धित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
धरासू रोड चम्बा निवासी राजेन्द्र प्रसाद थपलियाल द्वारा अवगत कराया गया कि 03 KW का सोलर प्लांट मार्च–2024 में लगाया गया जिसकी मीटर तार गलत जोड़ दी गयी, जिससे बहुत अधिक बिल आ रहा है, इसपर विद्युत विभाग को तत्काल उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
पिंगलदास द्वारा नगर पालिका से उनको दुकान दिलाये जाने की मांग पर नगर पालिका को किसी भी स्थान पर सम्बन्धित को दुकान दिये जाने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही वार्ड मेम्बर शक्ति जोशी द्वारा एन एच–707 ए पर नाली निर्माण व बन्द पड़ी नालिया खुलवाने की मांग, वार्ड मेम्बर 8 से मनोरमा नकोटी द्वारा पार्किंग निर्माण की मांग, नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा एक धर्मशाला व मन्दिर निर्माण हेतु स्थान उपलब्ध कराने तथा वाल्मीकि चौक बनाने व आवास की मांग की गयी।
अधिकांश शिकायत / मांग पत्र में बन्दरों से निजात दिलाये जाने, विद्युत तारो व बिल अधिक आने, पेड़ों की लॉपिंग करने व साफ सफाई सम्बन्धी कुल 29 शिकायते प्राप्त हुई, जिन्हे आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया गया।
180 से अधिक लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं 59 लोगो को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने कहा कि एक स्थान पर दो दर्जन के लगभग विभाग होने से कई प्रकार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। जिलाधिकारी टिहरी ने सभी नगर निकाय में सफाई अभियान पर विशेष ध्यान देने को कहा।
शिविर में नगर पालिका परिषद चंबा के द्वारा, पर्यावरण मित्रों को ‘स्वास्थ्य रक्षक किट’ वितरण की गयी। बाल विकास विभाग द्वारा ‘महालक्ष्मी किट’ वितरण की गयी।
इस कार्यक्रम में वार्ड मेम्बर शक्ति जोशी, महेश पैन्यूली, विक्रम चौहान, दीपक गुनसोला, गौरव फोन्दणी, अरविन्द मखलोगा, सरोजनी गैरोला, मनोरमा नकोटी, बलवंत रावत सहित सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा व जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

