टिहरी गढ़वाल।।(सूचना विभाग)चिकित्साधिकारी डॉ श्याम विजय ने बताया कि चार धाम यात्राओं को लेकर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जनपद के यात्रा रूटों में स्वास्थ्य सेवाओं का उचित प्रबंध किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चाहे ऋषिकेश गंगोत्री, यमुनोत्री एवं केदारनाथ बद्रीनाथ के अलावा अन्य तीर्थ स्थलों पर यात्रियों का आवागमन बना रहता है जिसके दृष्टिगत सभी यात्रा मार्गों पर चिकित्सा व्यवस्थाओं पर विशेष सतर्कता बनाई जा रही है जिसके तहत सभी यात्रा मार्गों पर चिकित्सा इकाइयों को स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जनपद के लिए वर्तमान में यात्रा मार्गो में चिकित्सा व्यवस्थाओ सुव्यवस्थित बनाने हेतु 22 चिकित्सा मिले है,जिन्हें विभिन्न स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर तैनात किए जाएंगे,इसके अलावा जो पूर्व में चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी तैनात किए गए थे उन्हें भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसके अलावा विशेष डॉक्टर के भी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है गया है कि यात्रा मार्गों में चिकित्सा इकाइयों में पर्याप्त मात्रा में मैनपॉवर, दवाइयां के अलावा अन्य उपकरणों को व्यवस्थित ढंग से रखना सुनिश्चित करें।
उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि यात्रा काल के दौरान किसी भी पर्यटक को उपचार संबंधी दिक्कत नहीं होनी चाहिए,यदि अगर किसी पर्यटक को गहन चिकित्सा की जरूरत पड़ती है इस दशा में अपने उच्च अधिकारियों से तत्काल संपर्क करना सुनिश्चित करें ताकि मरीज को समय रहते बेहतर उपचार मिल सके।
परिवहन विभाग टिहरी ने चलाया जिले के विभिन्न स्थानों पर चैकिंग अभियान।
टिहरी गढ़वाल।।जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग टिहरी चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद के अलग-अलग क्षेत्र में टीम गठित कर विभिन्न क्षेत्रों में सघन प्रवर्तन अभियान चला रही है।
एआरटीओ सत्येंद्र राज ने बताया है कि बुधवार को टीम द्वारा कुठा – बीपुरम क्षेत्र में सघन प्रवर्तन कार्यवाही संचालित की गई।
इस दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन धाराओं में कुल 43 चालान एवं 92 वाहन को सीज करने की कार्रवाई की गई।जिसमे एक प्राइवेट वाहन स्कूटी चालक जो शराब पीकर वाहन संचालित कर रहा था जिसको टिहरी पुलिस के सुपुर्द किया गया एवं वाहन बंद कर दिया गया।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

