टिहरी गढ़वाल।।(सू०वि०)कल्याणकारी योजनाओं से लेकर साइबर अपराधों से बचाव तक दी गई जानकारी,विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित।
पुरस्कृत विद्यार्थियों में राजकीय इंटर कॉलेज मौलधार,नई टिहरी की कक्षा 11 की छात्रा शालिनी ने ‘सेल्फी विद ग्रैंडपेरेंट्स’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल, दुंगीधार की कक्षा 12 की छात्रा कनिष्का भट्ट ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बोराड़ी की कक्षा 8 की छात्रा निशु कुमारी ने गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंबा की कक्षा 11 की छात्रा अल्का रावत ने कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने वृद्धजनों के सम्मान उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता और विभिन्न पीढ़ियों के बीच आपसी संवाद एवं सहयोग को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में श्वेता, डॉ.आशीष,आकाश श्रीवास्तव, समाजसेवी धीरेन्द्र भंडारी,पुरुषोत्तम डोभाल सहित बड़ी संख्या में वृद्धजन एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रगति मीडिया उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल से संपादक की रिपोर्ट।

